दादी का रेडियो भाषा अभ्यास

                                                             

  दादी का रेडियो भाषा अभ्यास 

1.रोहित को अपनी दादी से बहुत प्यार था।रोहित दादी से रोज़ नई-नई कहानियाँ सुनता। रोहित को सब 'दादी का रेडियो' कहते थे।

वह   उसको/उसे

2.सर्वनाम का प्रयोग
क)  वह भी यह सब देख रहा था।
ख)वह चुपचाप अपने कमरे में चली गईं।
ग) उसकी बहन उसे दादी का चमचा कहकर चिढ़ाती थी।
घ)उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

3.समान अर्थ वाले शब्द
प्रकाश - उजाला
संतान - औलाद
सम्मान - आदर

4. समान - मेरी दोनों बहन देखने में एक समान हैं।
हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

दादी के  हाथ का पका हुआ खाना मुझे बहुत पसंद है।
रमेश मेरा पक्का दोस्त है।

मुझे उसके घर का पता मालूम नहीं है।
यह पत्ता बहुत सुंदर है।

5.बहुवचन रूप
कहानी - कहानियाँ
दरवाज़ा - दरवाज़े
मोहल्ला - मोहल्ले
गतिविधि - गतिविधियाँ
6.लिंग बदलो
दादा - दादी
भाई - बहन
 चाचा- चाची
लेखक - लेखिका

7.युग्म शब्द
पढ़ाई- लिखाई
घूमना- फिरना
 उठना - बैठना
लेना-      देना

8.  हॉल - हमारे स्कूल में एक बड़ा हॉल है।
पिताजी को कॉफ़ी बहुत पसंद है।
बच्चे बॉल से खेल रहे हैं।




https://kami.app/kAs4i3FHYgjP

दादी का रेडियो माधुरी

  दादी का रेडियो माधुरी

शब्दार्थ

दशा -हालत

भाँप लेना- अनुमान लगा लेना

सहम जाना- डर जाना

संतान -औलाद

पश्चाताप - पछतावा

कहनी में से

1.क) रोहित को सब दादी का रेडियो क्यों कहते थे?

(i)उत्तर- रोहित दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें बताता था और रेडियो और टेलीविज़न पर सुने समाचार सुनाता था।इसलिए सब रोहित को दादी का रेडियो कहते थे।


(ii) रोहित दादी को कौन- सी खबरें सुनाता था?

उत्तर-रोहित अपनी दादी को स्कूल,मोहल्ले,रेडियो और टेलीविज़न आदि की खबरें सुनाता था।

ख) (i)दादी को किस बात का बहुत दुख था?

उत्तर- रोहित के कम अंकों के लिए उसके पिता ने दादी को ज़िम्मेदार ठहराया।इस बात के लिए दादी को बहुत दुख हुआ।

(ii) रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति क्यों ठीक नहीं लगा?

रोहित के कम अंक आने पर उसके पिता ने दादी को डाँटा तो पिताजी का यह व्यवहार रोहित को अच्छा नहीं लगा।

ग)(i) रोहित ने अपनी कॉपी में ऐसा क्यों लिखा?

उत्तर-रोहित को अपने पिताजी का व्यवहार सही नहीं लगा।इसलिए उसने कॉपी में ऐसा लिखा कि जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तो अपने माता-पिता को सम्मान दूँगा।


(ii) रोहित के लिखे इन शब्दों ने उसके माता-पिता के ऊपर क्या प्रभाव डाला?

उत्तर-रोहित के लिखे इन शब्दों को  पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

2.


व्यकित

शब्द

कारण

दादी

शांत, दयालु , ममतामयी


दादी ममतामयी, दयालु और शांत स्वाभाव की थीं। वह चुपचाप रहती थी। किसी को कुछ नहीं कहती थी।

पिता 

क्रोधी 

पिताजी बात- बात में क्रोध करते थे। दादी को डाँटते थे।

रोहित 

भावुक होशियार,समझदार



रोहित समझदार,भावुक और होशियार था। वह दादी के दर्द को समझता था



3.क) रोहित अपने माता- पिता के साथ कहाँ रहता था? 

 चंड़ीगढ़   

ख) दादी रोहित को कौन- सी कहानियाँ सुनाती थी?

नई-नई

4.बातचीत के लिए

1.ददी अपना दुख किसी को नहीं बताती थी

रोहित को छोड़कर घर में कोई भी दादी से बात नहीं करता था और उनकी बात नहीं सुनता था।

2.आप अपना दुख किसे बताते हैं

हम अपना दुख अपने माता-पिता और शिक्षकों को बताते हैं।


3.माता-पिता ने दादी से माफ़ी क्यों माँगी?

रोहित की कॉपी में लिखे शब्दों को पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी माँ से माफ़ी माँगी। 

Good Readers Bonus Books class IV Hindi पंचतंत्र की कहानियाँ

 Good Readers Bonus Books class IV Hindi

पंचतंत्र की कहानियाँ 

शेर और बैल

1.वर्धमानक  कहाँ जा रहा था?

2.संजीवक की आवाज़ सुनकर कौन गुफा की ओर भागा ?

3. वर्धमानक कौन था?


4.संजीवक और नंदक कौन थे?


5.कौन दलदल से पैर निकाल नहीं पाया?


6.संजीवक सारी शक्ति क्या करने के लिए लगा रहा था? 


7.जल्दी ही कौन दोनों अच्छे मित्र बन गए?  




बंदर और लकड़ी का खूँटा


1.छोटा बंदर कैसा था ?

2. गाँव के बच्चों को क्या अच्छी लगती थी ?


3.छोटा बंदर क्या करने का मौका ढूँढ रहा था?


4.जंगल में बड़े जानवर किसको परेशान करेंगे?


5.बंदरों का झुंड कहाँ रहता था  ? 


6.हमारी भलाई इसी में है कि हम किसी को परेशान न करें। किसने कहा?


7.गाँव में सूखा और अकाल क्यों पड़ गया ?


8.अचानक शैतान बंदर को क्या दिखाई दिया



Activity होली अनुच्छेद

https://studio.frameworkconsulting.com/activity/65778/shared 

होली अनुच्छेद

 होली अनुच्छेद 

 भारत त्योहारों का देश है। यहाँ आए दिन कोई न कोई त्योहार आता रहता है। भारत में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं। हिन्दुओं के त्योहारों में होली एक प्रमुख त्योहार है।  होली का त्योहार  फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होली का त्योहार गर्मी के आगमन की सूचना देता है।होली के  दिन लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं। इस दिन को फाग या दुल्हँडी कहा जाता है। इस दिन सभी  एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और गुलाल आदि लगाकर गले मिलते हैं। चारों ओर खुशी, मस्ती और उल्लास देखने को मिलता है। लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी से झूम उठते हैं।  होली प्यार, भाई-चारे, उल्लास तथा मस्ती का त्योहार है। हमें यह त्योहार अच्छी प्रकार से मनाना चाहिए तथा इस दिन दुश्मनी को  भुलाकर, प्रेम और मित्रता की शुरुआत 

करनी चाहिए। 

 

PERIODIC TEST -I ( F.M. 20 ) 22 to 27 July 2024

 PERIODIC TEST -I  ( F.M.  20 )              22 to 27 July 2024

1.फैलती चप्पलेंभाषा अभ्यास

   2.उलटा-पुलटाभाषा अभ्यास

    3.अनोखा ढंगभाषा अभ्यास

 

1

अपठित  गद्यांश                                      

5x1=5

2

अनुच्छेद  लेखन                                                    

1x4=4

 

भाषा अभ्यास

 

 

3

वाक्यांशों के लिए एक शब्द            

2X1=2

4

 विलोम शब्द -                                           

2X1=2

5

सही स्थान पर अनुस्वार या अनुनासिक लगाइए-                

1x1=1

6

भाषा माधुरी – प्रश्नोत्तर                                                        

3x2=6

7.

उत्तम पाठक बोनस (Good Reader Bonus)

4x1=4

पहली बारिश- भाषा अभ्यास

  पहली बारिश- भाषा अभ्यास

1.कौन क्या कर रहा है।
राज मिस्त्री - दीवार बना रहा है।
गाय - घास चबा रही है।
झबरू - आँख मूँदकर गाय के पास लेटा है ।
अम्मा - दीदी के साथ बाज़ार जा रही है।
2.क्रिया शब्द
चबा रही है          गई थी       कोसा
3.कालू कुत्ता
रीमा चाची
गीता दीदी
चम्पा गाय

4.पर्यायवाची शब्द
चाँद - चंद्रमा शशि
फूल - सुमन पुष्प
पानी - जल नीर
तालाब - सरोवर ताल
5.सही जगह पर चंद्रबिंदु लगाइयए-
ऊँचे आँगन माँ झाड़ियाँ दाँत मुँह
6.लिंग बदलो
चूहा चुहिया
गाय बैल
मोर मोरनी
लड़की लड़का
7.वचन बदलो
कपड़ा कपडे
टाँग टाँगें
आँख आँखें
घड़ा घड़े
8.      विशेषण          विशेष्य
क)     सूखे                कपड़े
ख)     काले               बादल
ग)     टूटी-फूटी          खाट
घ)     ऊँचे                  सुर

9.युग्म शब्द
बूँदा बाँदी
घास फूस
इधर उधर
लंबी चौड़ी
जल्दी जल्दी
धीरे धीरे
10 चित्र लेखन
यह चित्र बरसात के मौसम का है।  आसमान में काले बादल छाए हुए हैं । तेज़ 
बारिश हो रही है। बच्चे बारिश में भीग रहे हैं और खेल भी रहे हैं। वे बारिश में भीगकर आनंद ले रहे हैं। एक लड़की छतरी पकड़ कर नाच रही है।काले बदलों को देखकर मोर नाच रहा है। मेंढक पत्ते के नीचे बैठकर  टर्र-टर्र की आवाज़ कर रहा है।

पाठ 6 पहली बारिश Q/A

 पाठ 6 पहली बारिश

कहानी में से
1.कपड़े रस्सी पर लटक रहे थे
2.गाय घास चबा रही थी।
3.हौदी पर गारा राज मिस्त्री पोत रहे थे।
4. अम्मा दीदी के संग राशन लेने गई थी।
5.कविता की पंक्तियाँ पूरी करो।
 मंगलू       अंदर      गाय   भीतर

6. राशन क्या होता है? अम्मा ने राशन  में क्या-क्या खरीदा होगा?
खाने-पीने के सामान को राशन कहते हैं। अम्मा ने राशन में चावल,दाल,तेल,चाय,चीनी आदि खरीदा होगा।

मित्रता भाषा अभ्यास

    मित्रता  भाषा अभ्यास

1.शब्दार्थ
सतर्क- सावधान
प्रसन्न- खुशी
 भूमी -ज़मीन
 मित्रता- दोस्ती
 सुगंध- खुशबू
धूर्तता- चालाकी
चेतावनी - सावधान होने की सूचना

2.विशेषता बताने वाले शब्द  ( विशेषण)
पुराना - पेड़
मीठे - स्वर
 हरी-  घास
मीठे - आम

3.विशेषण -
बड़ा -जाल
ऊँची -झाड़ी
बुरे - दिन
बूढ़ी - लोमड़ी
4.पर्यायवाची शब्द
पेड़ तरु वृक्ष
जंगल कानन वन
 हिरन हरिण मृग
 पक्षी पंछी खग
5.संज्ञा शब्द
क) शिकारी   जाल   पशुओं
ख)घास    मैदान
ग)पेड़   सलोनी   कोयल    घोंसला
6. क) उस पेड़ पर कोयल बैठी है।     उस पेड़ पर कोयल का घोंसला है।
ख)हिरन को देखते ही शेर के मुँह में पानी आ गया।    हिरन को देखते ही शिकारी ने जाल बिछा दिया।
7.मुहावरों से वाक्य बनाइए -
क)मुँह में पानी आना - लालच करना
हिरन को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी  आ गया।
ख)दाल मे कुछ काला होना - कुछ गड़बड़ होना
गाँव में पुलिस को देखते ही मैं समझ गया कि दाल में कुछ काला है।

माधुरी -पाठ 4 मित्रता Q/A

   माधुरी -पाठ 4 मित्रता Q/A

1. सलोनी कहाँ रहती थी?
उत्तर-सलोनी आम के एक पुराने पेड़ पर रहती थी।
2. हीरक हिरन घास चरने कहाँ आता था?
हीरक हिरन आम के पेड़ के आस-पास घास चरने आता था।
3. लोमड़ी ने हिरन को अपने साथ चलने के लिए क्यों कहा?
लोमड़ी ने हिरन के अपने साथ चलने के लिए कहा क्योंकि वह उसे मारकर उसका माँस खाना चाहता था।
4. सलोनी कोयल ने हीरक हिरन को जाल से आजाद होने की क्या तरकीब बताई?
सलोनी कोयल ने हीरक हिरन को बचाने के लिए यह तरकीब बताई कि जब मैं सुबह गाऊँ तो तुम आँख बंद करके पेट फुलाकर भूमि पर लेट जाना।शिकारी तुम्हें मरा हुआ समझकर जाल उठा लेगा,तब तुम भाग जाना।

5. कहानी में घटनाएँ जिस क्रम से घटी, उन्हें वही क्रमांक दीजिए-
शिकारियों ने घास के मैदान में जाल बिछाया ।              3
लोमड़ी और हिरण की दोस्ती हो गई ।                          2
सलोनी की सहेलियों ने लोमड़ी को घायल कर दिया ।    5
हीरक जाल में फंस गया ।                                            4
सलोनी की होशियारी से हीरक जाल से मुक्त हो गया ।  6
लोमड़ी हीरक को घास के मैदान तक ले गई ।               1

हमारे बापू (अनुच्छेद लेखन )

  हमारे बापू (अनुच्छेद )

महात्मा गांधी को हम सब 'बापू' के नाम से पुकारते हैं। वह हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था । इनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता श्री करमचंद राजकोट के दीवान थे। इनकी माता पुतलीबाई धार्मिक विचारों की महिला थीं। तेरह वर्ष की आयु में इनका विवाह कस्तूरबा से हुआ। इन्होंने इंगलैंड से वकालत की शिक्षा पाई। एक मुकदमे के कारण बापू दक्षिण अफ्रीका गए।1915 में वे भारत लौट आए। देश की आज़ादी के लिए उन्होंने आंदोलन किया। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना। उनका 'भारत छोड़ो' आंदोलन सफल रहा और देश आज़ाद हुआ। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोड्से ने बापू की हत्या कर दी। उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग का  सम्मान सारा संसार आज भी करता है। 


एक बौना और लकड़हारा विडियो

https://youtu.be/eNX3riLNddA?si=2x5nvef8P59c5dT9