पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया (माधुरी)

https://youtu.be/t9K4tYE9HSw 

https://youtu.be/0Lsc2ATdV6o

पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया

पाठ में से
1.कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए-

(क) वह तो ठहरा साधारण आदमी। सो, लालच में आ गया। 

(i) राहगीर कहाँ से गुज़रा? 

राहगीर राजमहल के पास से गुज़र रहा था।

(ii) वह लालच में क्यों आ गया? 

वह  महल की कीमती सामान को देखकर लालच में आ गया।

(iii) उसने लालच में आकर क्या किया?

उसने लालच में आकर कुछ कीमती सामान चुराकर झोले में डाल लिया

ख)चोर को तो जैसे चस्का लग गया था। 

(i) चोर को क्या करने का चस्का लग गया था?

चोर को चोरी करने का चस्का लग गया था।

 (ii) चोर कैसे पकड़ा गया? 

सिपहियों की सतर्कता और सावधानियों के कारण चोर पकड़ा गया।

(iii) अंत में चोर ने पकड़े जाने पर क्या कहा? 

मैंने तो तुम सबको सबक सिखाने के लिए ही चोरी का नाटक किया था।

ग) उसने सोचा-पता नहीं खीर कैसी होती है? 

(i) माधो ने खीर के बारे में किससे पूछा?

माधो ने खीर के बारे में अपने दोस्त कालू  से पूछा।

 (ii) माधो को क्यों नहीं पता चल रहा था कि खीर कैसी होती हैं? 

माधो देख नहीं सकता था । इसलिए उसे पता नहीं चल पा रहा था कि खीर कैसी होती है।

iii) माधो के साथी ने खीर की तुलना किस-किस से करके उसे बताया?

माधो के साथी ने खीर की तुलना सफ़ेद बगुला और अपना हाथ टेढ़ी करके बताया
2.उचित उत्तर पर सही का चिह्न लगाइए-

(क) राजमहल में चोरी होने से कौन परेशान हो गया? 

राजा 

सिपाही 

राहगीर


 (ख) राजा ने किसे पकड़ने का आदेश दिया? 

पंडित

चोर

किसान  

(ग) एक दिन गाँव में किसके घर पर भोज था? 

 रामू कोतवाल , मुखिया 


3.इस पाठ में दो कहावतों के बनने के मज़ेदार किस्से आए हैं-
क)उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
ख) टेढ़ी खीर
बातचीत के लिए

1. किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपने भी 'उलटा चोर कोतवाल को डाँटे' वाला काम 

किया हो।

 2. 'भोज' क्या होता है? क्या कभी आप भोज पर गए हैं? 

3. यदि आपको साँप, शेर के बारे में बताना हो तो कैसे बताएंगे? 

आपकी बात 

1. 'महल' और 'गाँव' शब्द सुनते ही उनसे जड़ी जो चीजें आपके मन में आती हैं, उन्हें 

नीचे दी गई तालिका में लिखिए 


महल

गाँव

राजा 

तालाब

सिंहासन 


किसान

रानी


पेड़

मंत्री  

खेत

सिपाही... 


झोंपड़ी



2. नीचे दिए गए कामों में से जो काम आपके लिए 'टेढ़ी खीर' हैं, उन पर सही (V) का निशान 

लगाइए 

काम 

टेढ़ी खीर (क) परीक्षा देना (ख) पेड़ पर चढ़ना (ग) दो घंटे लगातार पढ़ना (घ) पतंग उड़ाना (ङ) बटन टाँकना (च) ऊन का गोला बनाना


                                           

भाषा की बात -
1.वचन बदलो-
कहावत -कहावतें
झोला - झोले
जूती - जूतियाँ
किस्सा - किस्से
बगुला - बगुले

2.अर्थ लिखिए-
कीमती - मूल्यवान
चस्का - लत,आदत
पोखर - तालाब

3. नीचे दिए गए वाक्यों में क्रिया शब्द के नीचे रेखा खींचिए 

(क) उसने एक बगुला देखा।

(ख) चोर को तुरंत पकड़ लिया।

(ग) सभी आराम से रहते थे। 


क्रिया शब्द -
क)  देखा
ख)पकड़ लिया
ग) रहते थे

जीवन मूल्य 

'चोर को तो जैसे चस्का लग गया।' पाठ में चोर को चोरी करने की आदत पड़ गई। उसे मज़ा आने लगा।

• आपके विचार से चोर को यह आदत क्यों लगी होगी? 

• व्यक्ति चोरी कब करता है? 

• अपने लालच पर कैसे काबू पाया जा सकता है? 

• चोरी का चस्का लगना गलत बात है। किस चीज़ का चस्का अच्छी बात हो सकती है? 


No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

एक बौना और लकड़हारा विडियो

https://youtu.be/eNX3riLNddA?si=2x5nvef8P59c5dT9