संज्ञा पहचानो activity

 संज्ञा शब्द की पहचानो करो activity

एक जंगल में एक भेड़िया रहता था। एक दिन वह भूखा था। इसलिए शिकार की खोज में जहाँ-तहाँ भटक रहा था। भटकते-भटकते वह एक ऐसे मैदान के पास पहुँचा, जहाँ बहुत-सी भेड़ें घास चर रही थीं। भेड़ों को देखकर भेड़िये के मुँह में पानी आ गया और वह एक झाड़ी में छिप कर किसी भेड़ या मेमने के वहाँ आने की प्रतीक्षा करने लगा। उसे पूरी आशा थी कि कोई न कोई भेड़ उधर जरूर आएगी।


पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया (माधुरी)

https://youtu.be/t9K4tYE9HSw 

https://youtu.be/0Lsc2ATdV6o

पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया

पाठ में से
1.कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए-

(क) वह तो ठहरा साधारण आदमी। सो, लालच में आ गया। 

(i) राहगीर कहाँ से गुज़रा? 

राहगीर राजमहल के पास से गुज़र रहा था।

(ii) वह लालच में क्यों आ गया? 

वह  महल की कीमती सामान को देखकर लालच में आ गया।

(iii) उसने लालच में आकर क्या किया?

उसने लालच में आकर कुछ कीमती सामान चुराकर झोले में डाल लिया

ख)चोर को तो जैसे चस्का लग गया था। 

(i) चोर को क्या करने का चस्का लग गया था?

चोर को चोरी करने का चस्का लग गया था।

 (ii) चोर कैसे पकड़ा गया? 

सिपहियों की सतर्कता और सावधानियों के कारण चोर पकड़ा गया।

(iii) अंत में चोर ने पकड़े जाने पर क्या कहा? 

मैंने तो तुम सबको सबक सिखाने के लिए ही चोरी का नाटक किया था।

ग) उसने सोचा-पता नहीं खीर कैसी होती है? 

(i) माधो ने खीर के बारे में किससे पूछा?

माधो ने खीर के बारे में अपने दोस्त कालू  से पूछा।

 (ii) माधो को क्यों नहीं पता चल रहा था कि खीर कैसी होती हैं? 

माधो देख नहीं सकता था । इसलिए उसे पता नहीं चल पा रहा था कि खीर कैसी होती है।

iii) माधो के साथी ने खीर की तुलना किस-किस से करके उसे बताया?

माधो के साथी ने खीर की तुलना सफ़ेद बगुला और अपना हाथ टेढ़ी करके बताया
2.उचित उत्तर पर सही का चिह्न लगाइए-

(क) राजमहल में चोरी होने से कौन परेशान हो गया? 

राजा 

सिपाही 

राहगीर


 (ख) राजा ने किसे पकड़ने का आदेश दिया? 

पंडित

चोर

किसान  

(ग) एक दिन गाँव में किसके घर पर भोज था? 

 रामू कोतवाल , मुखिया 


3.इस पाठ में दो कहावतों के बनने के मज़ेदार किस्से आए हैं-
क)उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
ख) टेढ़ी खीर
बातचीत के लिए

1. किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपने भी 'उलटा चोर कोतवाल को डाँटे' वाला काम 

किया हो।

 2. 'भोज' क्या होता है? क्या कभी आप भोज पर गए हैं? 

3. यदि आपको साँप, शेर के बारे में बताना हो तो कैसे बताएंगे? 

आपकी बात 

1. 'महल' और 'गाँव' शब्द सुनते ही उनसे जड़ी जो चीजें आपके मन में आती हैं, उन्हें 

नीचे दी गई तालिका में लिखिए 


महल

गाँव

राजा 

तालाब

सिंहासन 


किसान

रानी


पेड़

मंत्री  

खेत

सिपाही... 


झोंपड़ी



2. नीचे दिए गए कामों में से जो काम आपके लिए 'टेढ़ी खीर' हैं, उन पर सही (V) का निशान 

लगाइए 

काम 

टेढ़ी खीर (क) परीक्षा देना (ख) पेड़ पर चढ़ना (ग) दो घंटे लगातार पढ़ना (घ) पतंग उड़ाना (ङ) बटन टाँकना (च) ऊन का गोला बनाना


                                           

भाषा की बात -
1.वचन बदलो-
कहावत -कहावतें
झोला - झोले
जूती - जूतियाँ
किस्सा - किस्से
बगुला - बगुले

2.अर्थ लिखिए-
कीमती - मूल्यवान
चस्का - लत,आदत
पोखर - तालाब

3. नीचे दिए गए वाक्यों में क्रिया शब्द के नीचे रेखा खींचिए 

(क) उसने एक बगुला देखा।

(ख) चोर को तुरंत पकड़ लिया।

(ग) सभी आराम से रहते थे। 


क्रिया शब्द -
क)  देखा
ख)पकड़ लिया
ग) रहते थे

जीवन मूल्य 

'चोर को तो जैसे चस्का लग गया।' पाठ में चोर को चोरी करने की आदत पड़ गई। उसे मज़ा आने लगा।

• आपके विचार से चोर को यह आदत क्यों लगी होगी? 

• व्यक्ति चोरी कब करता है? 

• अपने लालच पर कैसे काबू पाया जा सकता है? 

• चोरी का चस्का लगना गलत बात है। किस चीज़ का चस्का अच्छी बात हो सकती है? 


किस्से कहावतों की दुनिया - भाषा अभ्यास


   किस्से कहावतों की दुनिया -  भाषा  अभ्यास

1. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर बताइए कौन कैसा है?

क) महल आलीशान था।

 ख) सामान कीमती था ।

ग) कितनी मज़ेदार खीर थी ।

                     कौन                          कैसा
1.क)           महल                          आलीशान
  ख)            सामान                         कीमती
   ग)            खीर                              मज़ेदार

2.विशेषण शब्द लिखिए -
 गरम-  खीर                
 महान-  राजा          
सफ़ेद - बगुला                   
चालाक-  चोर

3.विशेष्य (संज्ञा) शब्द लिखिए -
क) सुंदर =   घर       वन
ख)लंबा  =  आदमी    पेड़
ग)गरम =   चाय    खाना

4.चीज़ों के रंग -
उजला          काला             पीला
दूध                तवा             नींबू
दही                धुआँ            हल्दी
चाँदनी            कोयला        सरसों के फूल

5.शब्दों के लिंग लिखिए -
क) खीर बढ़िया बनी थी ।
ख)महला आलीशान था ।
ग) झोपड़ी टूटी फूटी थी ।
घ) बगुला उड़ गया ।
उत्तर-
क)खीर         स्त्रीलिंग
ख)महल        पुल्लिंग
ग)झोंपड़ी        स्त्रीलिंग
घ)बगुला          पुल्लिंग

6.खाली स्थान भरिए -
क) पेड़ गिर जाने के कारण रास्ता बंद हो गया ।
ख) सौम्या नदी के किनारे बैठी थी ।
ग) घर के पीछे पीपल का पेड़ है ।
घ) स्कूल के आगे बड़ा सा पार्क है ।

क) के कारण       ख)के किनारे        ग) के पीछे      घ) के आगे

7.वाक्यांशों के लिए एक शब्द -
क) जो पढ़ा लिखा ना हो- अनपढ़    
ख) जो राज करे-राजा  
ग) जिसमें विष हो - विषैला   
घ) जिसके पास धन ना हो- निर्धन

8. नीचे दिए गए वाक्यों में से संज्ञा सर्वनाम क्रिया शब्द लिखिए-
क. वह महल में घुसा ।
ख. उसे खीर खाई ।
ग. हमने चोर पकड़ा ।
उत्तर-
        संज्ञा            सर्वनाम               क्रिया
क)    महल               वह               घुसा
ख)    खीर                उसने             खाई
ग)     चोर                हमने             पकड़

9.वाक्य में प्रयोग कीजिए-
क) एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा देना -  अर्थ- बहुत परिश्रम करना -  कक्षा में प्रथम आने के लिए बच्चे एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा देते हैं।
ख)काला अक्षर भेैेंस बराबर -  अर्थ - अनपढ़ होना - कालू धोबी के लिए अंग्रेजी काला अक्षर भेैेंस बराबर है।
ग)पीठ थपथपाना - अर्थ -शाबाशी देना - खेल में    प्रथम आने पर शिक्षक ने मेरी पीठ थपथपाई

हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)Term 1

 हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)

महात्मा गाँधी को हम सब 'बापू' के नाम से जानते हैं।वह हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। इनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता श्री करमचंद राजकोट के दीवान थे। इनकी माता पुतलीबाई धार्मिक विचारों की महिला थीं। तेरह वर्ष की आयु में इनका विवाह कस्तूरबा से हुआ।देश की आज़ादी के लिए उन्होंने आंदोलन किया। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना। उनका 'भारत छोड़ो' आंदोलन सफल रहा और देश आज़ाद हुआ। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोड्से ने बापू की हत्या कर दी। उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग का सम्मान सारा संसार आज भी करता है। 


WORKSHEET- 7 दादी का रेडियो



DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBBSR-21
WORKSHEET- 7 दादी का रेडियो
CLASS – IV
NAME ------------------------------- SEC ------- ROLL NO -------
विकल्पों मेँ से सही उत्तर पर निशान लगाओ
1.रोहित किसके साथ रहता था?
माती, पिता, दादी, माता-पिता
2.रोहित के कम अंकों के लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया गया?
रोहित दादा दादी माता
3.रोहित को सब क्या कहते थे?
रेडियो दादा का रेडियो दीदी का रेडियो दादी का रेडिय़ो
4.किसकी आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे?
पिता माता दादी माता-पिता रोहित
5.कमरे में ------------ फैल गया?
अंधेरा प्रकाश प्रकास धुआँ
6. वचन बदलो-
मोहल्ला - --------------------
गतिविधि- --------------------
कहानी - --------------------
दरवाज़ा - --------------------
आँख - --------------------


दादी का रेडियो( भाषा अभ्यास)

                                                          

   भाषा अभ्यास
1.वह   उसको/उसे
2.सर्वनाम का प्रयोग
क)  वह भी यह सब देख रहा था।
ख)उसकी बहन उसे दादी का चमचा कहकर चिढ़ाती थी।
ग)उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

3.समान अर्थ वाले शब्द
प्रकाश - उजाला
संतान - औलाद
सम्मान - आदर

4. समान - मेरी दोनों बहन देखने में एक समान हैं।
हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

दादी के  हाथ का पका हुआ खाना मुझे बहुत पसंद है।
रमेश मेरा पक्का दोस्त है।

मुझे उसके घर का पता मालूम नहीं है।
यह पत्ता बहुत सुंदर है।

5.बहुवचन रूप
कहानी - कहानियाँ
दरवाज़ा - दरवाज़े
मोहल्ला - मोहल्ले
गतिविधि - गतिविधियाँ
6.लिंग बदलो
दादा - दादी
भाई - बहन
 चाचा- चाची
लेखक - लेखिका

7.युग्म शब्द
पढ़ाई- लिखाई
घूमना- फिरना
 उठना - बैठना
लेना-      देना

8.  हॉल - हमारे स्कूल में एक बड़ा हॉल है।
पिताजी को कॉफ़ी बहुत पसंद है।
बच्चे बॉल से खेल रहे हैं।

https://kami.app/kAs4i3FHYgjP

पाठ 7 दादी का रेडियो (माधुरी)

 पाठ 7 दादी का रेडियो

कहनी में से

1.क) रोहित को सब दादी का रेडियो क्यों कहते थे?

(i)उत्तर- रोहित दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें बताता था और रेडियो और टेलीविज़न पर सुने समाचार सुनाता था।इसलिए सब रोहित को दादी का रेडियो कहते थे।

(ii) रोहित दादी को कौन सी खबरें सुना था?

उत्तर-रोहित अपनी दादी को स्कूल,मोहल्ले आदि की खबरें सुनाता था।


ख) (i)दादी को किस बात का बहुत दुख था?

उत्तर- रोहित के कम अंकों के लिए उसके पिता ने दादी को ज़िम्मेदार ठहराया।इस बात के लिए दादी को बहुत दुख हुआ।

(ii) रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति क्यों ठीक नहीं लगा?

रोहित के कम अंक आने पर उसके पिता ने दादी को डाँटा तो पिताजी का यह व्यवहार रोहित को अच्छा नहीं लगा।


ग)(i) रोहित ने अपनी कॉपी में ऐसा क्यों लिखा?

उत्तर-रोहित को अपने पिताजी का व्यवहार सही नहीं लगा।इसलिए उसने कॉपी में ऐसा लिखा कि जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तो अपने माता-पिता को सम्मान दूँगा।

(ii)

उत्तर-रोहित के लिखे इन शब्दों को  पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

2.


व्यकित

शब्द

कारण

दादी

शांत, दयालु , ममतामयी


दादी ममतामयी, दयालु और शांत स्वाभाव की थीं। वह चुपचाप रहती थी। किसी को कुछ नहीं कहती थी।

पिता 

क्रोधी 

पिताजी बात- बात में क्रोध करते थे। दादी को डाँटते थे।

रोहित 

भावुक होशियार,समझदार



रोहित समझदार,भावुक और होशियार था। वह दादी के दर्द को समझता था



3.क) रोहित अपने माता- पिता के साथ कहां रहता था? 

 चंड़ीगढ़   

ख) दादी रोहित को कौन- सी कहानियाँ सुनाती थी?

नई-नई


कार्य प्रपत्र-1

रोहिता किसके साथ रहता था?

रोहित कहाँ रहता था?

घर में और कौन रहता था?

रोहित किससे बहुत प्यार करता था?

रोहित अपनी दादी को क्या  बताता था?

वह दादी को क्या  सुनाता था ?

सब उसे क्या ' कहते थे?


मित्रता भाषा अभ्यास

      मित्रता  भाषा अभ्यास 1.शब्दार्थ सतर्क- सावधान प्रसन्न- खुशी  भूमी -ज़मीन  मित्रता- दोस्ती  सुगंध- खुशबू धूर्तता- चालाकी चेतावनी - सावध...