https://www.mindomo.com/mindmap/mind-map-d9daa806d5b24d5aa13f0ffece20b057
डीएवी बोर्ड के कक्षा 4 भाषा माधुरी पाठ्य पुस्तक के सारे प्रश्नोत्तर आप को आसानी से यहाँ मिल जाएँगे।
उलटा-पुलटा कविता text book
उलटा-पुलटा
चलते-चलते निचली छत से
गिरती जब छिपकली छपाक,
तुरत संभल जाती उस क्षण ही
उठ चल देती अपने आप।
ऊपर की डाली से बंदर
जब आ गिरता है नीचे,
झटपट पकड़ दूसरी डाली
हँसता है आँखें मीचे।
तिलचट्टे, चींटे जब चलते
एकाएक पलट जाते हैं.
झटक हाथ-पैरों को अपने
फिर सीधे हो चल पात है।
चीटी गिरती, मकड़े गिरते
गिरगिट गिरते और सँभलते.
गिरने पर वे साहस खोकर
कभी न अपनी आँख मलते।
गिरने और पिछड़ने पर
जो हिम्मत खाते, पछताते हैं।
धूल झाड़ जो तुरंत सँभलते
वे जीवन में सुख पाते हैं।
- भगवती प्रसाद द्विवेदी
उलटा -पुलटा भाषा अभ्यास
उलटा -पुलटा भाषा अभ्यास
C.R.A.B. WORKSHEET फैलती चप्पलें
C.R.A.B. WORKSHEET
कक्षा – चौथी
पाठ – फैलती चप्पलें
C – CHALLENGING
1.अभिकथन – सुप्पंदी ने तवे पर चप्पल रखा I
कारण- उसने सुना था कि गरम होने से चीज़ें फैलकर बड़ी हो जाती हैं I
विकल्प - (क) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है ।
(ख) अभिकथन गलत है और कारण सही है ।
(ग) अभिकथन और कारण दोनों सही है ।
(घ) अभिकथन और कारण दोनों गलत है ।
2. अभिकथन – सुप्पंदी चप्पलें खरीदने गया I
कारण – वह दादी से बहुत प्यार करता था I
विकल्प - (क) अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है ।
(ख) अभिकथन गलत है और कारण सही है ।
(ग) अभिकथन और कारण दोनों सही है ।
(घ) अभिकथन और कारण दोनों गलत है ।
R – RECAP
1.सुप्पंदी को दादी ने क्या लाने के लिए कहा ?
2.सुप्पंदी पैसा ले कर कहाँ गया?
3.सुप्पंदी ने चप्पलों को गरम करने के लिए कहाँ रखा ?
4.सुप्पंदी की दादी ने कितनी जोड़ी चप्पलें लाने को कहा?
A – ADVANCED
1-सुप्पंदी ने मज़दूर से क्या बात सीखी ?
2.सुप्पंदी अपनी दादी के लिए नई चप्पलें लाया,क्यों?
3.आप अपने दादा-दादी की मदद किस प्रकार करते हैं ?
4-प्लास्टिक के बदले अगर चप्पलें चमड़े की होती तो क्या होता ?
5-इस चित्रकथा में सुप्पंदी की किस प्रकार का स्वभाव छिपा हुआ है? जरा सोचकर लिखिए।
B–BASIC
1.नीचे दिए गए संयुक्त व्यंजनों से शब्द लिखिए I
क्ख – स्त -
प्प – म्म -
त्य - त्त –
2.खाली स्थान भरिए I
क.भाप से मेरा हाथ __________ गया I (उबल/झुलस)
ख.सारे कपड़े ___________ गए I (जल/खौल)
3. ड़ और ढ़ से पाँच –पाँच शब्द लिखिए I
4.कोई भी 2 चीज़ों के नाम लिखिए जिन्हें हम जोड़े में पहनते हैं I
बहु वैकल्पिक प्रश्न (MCQ)
1.इनमें से संज्ञा शब्द को छाँटिए ।
क.चलना ख.क्योंकि ग.चप्पल घ.जाना
2.इनमें से क्रिया शब्द छाँटिए।
क.चलती ख.गरम ग.दादी घ.वह
3.सुप्पंदी किसके लिए चप्पलें खरीदने गया था ?
क.दादा ख.दादी ग.नाना घ. नानी
4.सुप्पंदी ने चप्पलों को बड़ा करने के लिए कहाँ रखा ?
क.तवा ख.चूल्हा ग. गैस घ.सड़क
ड़ ढ़ वाले शब्द
ढ ,ड के नीचे जब बिंदू आता है जैसे - ढ़ , ड़ तब इसका प्रयोग शब्द के अंत में या शब्द के बीच में होता है । इससे शब्द का प्रारंभ नही होता ,जैसे-
ड़ - पेड़ कड़ाही घोड़ा थोड़ा साड़ी कड़क सड़क , कीचड़ ,लड़का, खड़ा, लड़ाई, पड़ा, गड़ा
ढ़ - बूढ़ी बढ़ई चढ़ाई, पढ़ाई, कढ़ाई, गाढ़ा आदि।
वहीं बिना बिंदु के इसका प्रयोग शब्द के प्रारंभ में होता है जैसे -
डमरू , डगर , डाल डलिया डकार डमरु
ढोलक , ढक्कन ढूँढना ढाई ढाल
फैलती चप्पलें - जीवन मूल्य
जीवन मूल्य
फैलती चप्पलेंQ/A माधुरी
फैलती चप्पलेंQ/A
कहानी में से
वे बड़ी हो जाएँगी?
फैलती चप्पलें भाअ
फैलती चप्पलें भाषा अभ्यास
https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1
फैलती चप्पलें भाअ
1.चित्रकाथा
पटरी तवा चप्पल पैसा
2.जोड़ी बढ़िया बड़ी छोड़ बड़ा
3. सीढ़ी पेड़ बूढ़ी
कड़ाही पढ़ाई जड़
4. ड़ - लड़का कड़क जोड़ी बड़ा कड़ा कड़ाही सीड़ी घोड़ा चमड़ा
ढ़ -पढ़ाई चढ़ाई बूढ़ी बढ़िया सीढ़ी कढ़ाई
5.जोड़े में पहनने वाली चीज़ें
दस्ताने , जूते, मोजे
6.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
सुप्पंदी, प्लास्टिक, चप्पलों, सत्यानास , क्योंकि
7.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
क्योंकि, क्यारी, क्या, क्यों
चप्पल ,ठप्पा ,छप्पर ,गप्पी ,पप्पू, चप्पू
सत्य, साहित्य, असत्य , सत्यवान, त्योहार, मृत्यु, नृत्य
8.पहनने वाले कपड़ो के नाम
साड़ी पगड़ी फ्रॉक लहंगा कमीज़
9.ताप या आँच से जुड़े शब्द
क) भाप से मेरा हाथ झुलस गया।
ख) पानी खौल गया है।
ग) धूप में छत गरम हो गई है।
घ) सारे कागज़ जल गए।
ङ) मांँ ने आलू उबालकर रख दिए।
10.चित्र के आधार पर एक-एक वाक्य लिखिए।
दादी माँ को चप्पलें छोटी हो रही हैं।
सुप्पंदी दुकान से चप्पलें खरीद रहा है।
दादी माँ को चप्पलें छोटी हो रही हैं।
चप्पलें जलकर राख हो गईं।
उलटा-पुलटा presentation
https://notebooklm.google.com/notebook/221739f8-42f9-4686-98f6-75a4e7449174/artifact/21ff7c49-d962-42ad-82fb-509977b192f5
-
https://notebooklm.google.com/notebook/f0bebd2c-7bee-467d-a6b9-3c4fceb79166?artifactId=91bc3507-02ef-4513-a873-bf7349eb5423 click ...
-
DAV PUBLIC SCHOOL BBSR-21 CLASS –IV HINDI WORKSHEET- 1 फैलती चप्पलें NAME --------------------- SEC--------------- ROLL---- ...
-
होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए। भेजने वाले का पता ----------------- -------------- दि...