CLASS-4 HINDI
डीएवी बोर्ड के कक्षा 4 भाषा माधुरी पाठ्य पुस्तक के सारे प्रश्नोत्तर आप को आसानी से यहाँ मिल जाएँगे।
उलटा -पुलटा भाषा अभ्यास
उलटा -पुलटा भाषा अभ्यास
- 10. कविता उलटा -पुलटा मैं आपको सीखने को क्या मिला?
- इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि जिस प्रकार चींटी, मकड़े और गिरगिट गिरते ही संभल जाते हैं। वह अपनी हिम्मत नहीं हारते हैं। उसी प्रकार हमें भी गिरने या पिछड़ने पर हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। गिरने या पिछड़ने पर हिम्मत खोने वाले व्यक्ति को जीवन भर पछताना पड़ता है। जो गिरने या पिछड़ने पर सँभल जाते हैं वे जीवन में सफलता हो पाते हैं।
उलटा-पुलटा माधुरी Q/A,बातचीच के लिए,जीवन मूल्य
Draw any picture relating to the poem
उलटा-पुलटा माधुरी Q/A कविता में से
कवि ने इस कविता को ‘उलटा-पुलटा’ नाम क्यों दिया होगा? आप भी कोई शीर्षक बताइए।
उत्तर :
इस कविता में जितने कीड़े-मकोड़ों या जानवरों की चर्चा की गई है, वे सभी गिरने पर तुरंत उलट-पुलट कर सीधे हो जाते हैं। शायद इसीलिए कवि ने इस कविता का नाम ‘उलटा-पुलटा’ रखा होगा।
मेरे विचार से इस कविता का शीर्षक अनमोल सीख,हिम्मत और साहस,हार मत मानो,सफलता का मंत्र,सँभलना ही जीवन है ,कोशिश करने वालों की जीत हो सकता है।
1. नीचे दिए गए शब्दों में सही जगह पर
लगाइए-
चीटी आख बदर हसता
उत्तर :
चींटी आँख बंदर हँसता
2. समान तुक वाले शब्द लिखिए-
उत्तर :
3. कविता में जो-जो भी जीव-जंतु आए हैं उनमें से किसी एक पर कविता बनाइए
उत्तर :
बंदर
बंदर नहीं बनाते घर
घूमा करते इधर-उधर।
आकर करते खों-खों
रोटी हमें न देते क्यों।
छीन-झपट ले जाएँगे
बैठ पेड़ पर खाएँगे।
4. छिपकली छत से गिर जाती है। गिरने पर छिपकली ने क्या कहा होगा? उसकी माँ ने उसे क्या समझाया होगा? छिपकली और उसकी माँ के बीच का संवाद लिखिए-
उत्तर :
माँ-छिपकली सँभलकर चलो।
छिपकली-माँ, मैं बार-बार गिर जाती हूँ।
माँ-छिपकली, गिरने से घबराना नहीं चाहिए।
छिपकली-माँ, ऐसा क्यों?
माँ-छिपकली, अगर गिरने से हम घबरा जाएँगे, तो हमें सफलता नहीं मिलेगी। गिरकर तुरंत सँभल जाओ और आगे की ओर बढ़ो। छिपकली-ठीक है, माँ। माँ-धन्यवाद, छिपकली।
जीवन मूल्य
1. मान लीजिए कि आप पिकनिक पर जा रहे हैं और आप देखते हैं कि नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करने में मुश्किल आ रही है। ऐसी परिस्थिति में आप क्या करेंगे?
उत्तर :
यदि नेत्रहीन व्यक्ति को सड़क पार करने में मुश्किल आ रही है तो ऐसी परिस्थिति में मैं सड़क पार कराने में उसकी मद् करूँगा।
2. जीवन में आई कठिनाइयों से न घबराकर बंदर, गिरगिट, चींटे, छिपकली आदि सब आगे बढ़ते हैं, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
क्या आप इस बात से सहमत हैं? क्यों/क्यों नहीं? बताइए।
उत्तर :
हम इस बात से सहमत हैं, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। जिस प्रकार गिरगिट, चींटे, छिपकली और मकड़े की कोशिश उन्हें सफलता दिलाती है, उसी प्रकार लोगों की कोशिश भी उन्हें सफलता दिलाती है। जिससे उनकी कभी हार नहीं होती।
'उलटा-पुलटा' कविता का सारांश,शब्दार्थ
'उलटा-पुलटा' कविता का सारांश
भगवती प्रसाद द्विवेदी द्वारा रचित यह कविता 'उलटा-पुलटा' हमें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और साहस न हारने की प्रेरणा देती है। कवि ने छिपकली, बंदर, चींटी और गिरगिट जैसे जीवों का उदाहरण देकर समझाया है कि गिरने के बाद वे बिना समय गँवाए तुरंत संभल जाते हैं। ये जीव गिरने पर पछताते नहीं हैं, बल्कि अपनी धूल झाड़कर दोबारा चलने की हिम्मत जुटा लेते हैं। लेखक के अनुसार, जो व्यक्ति असफलता से घबराकर हिम्मत खो देते हैं, वे हमेशा दुखी रहते हैं। इसके विपरीत, बाधाओं का सामना कर खुद को संभालने वाले लोग ही जीवन में असली सुख और सफलता प्राप्त करते हैं।
कठिन शब्द और उनके अर्थ
- क्षण: पल (समय का एक बहुत छोटा हिस्सा)
- झटपट: एकदम या तुरंत
- साहस: हिम्मत या हौसला
- एकाएक: अचानक
- हिम्मत: साहस या धैर्य
- पछताना: किसी बात पर दुख या अफ़सोस करना
- पिछड़ना: पीछे रह जाना
- तुरंत: उसी समय या जल्दी
- सँभलना: गिरने से खुद को बचा लेना
- सुख: आनंद या खुशहाली
कविता के अनुसार, जो लोग गिरने या पिछड़ने पर हिम्मत नहीं हारते और
धूल झाड़कर तुरंत सँभल जाते हैं, वही जीवन में सुख पाते हैं।
https://notebooklm.google.com/notebook/221739f8-42f9-4686-98f6-75a4e7449174/artifact/1c57a2c1-de11-4c7a-8854-50474d7a90cd QUIZ
फैलती चप्पलें भाषा अभ्यास
फैलती चप्पलें भाषा अभ्यास
https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1
फैलती चप्पलें भाअ
1.चित्रकाथा
पटरी तवा चप्पल पैसा
2.जोड़ी बढ़िया बड़ी छोड़ बड़ा
3. सीढ़ी पेड़ बूढ़ी
कड़ाही पढ़ाई जड़
4. ड़ - लड़का कड़क जोड़ी बड़ा कड़ा कड़ाही सीड़ी घोड़ा चमड़ा,पगड़ी
ढ़ -पढ़ाई चढ़ाई बूढ़ी बढ़िया सीढ़ी कढ़ाई,बढ़ई,बाढ़,गाढ़ा
5.जोड़े में पहनने वाली चीज़ें
दस्ताने , जूते, मोजे,कंगन
6.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
सुप्पंदी, प्लास्टिक, चप्पलों, सत्यानास , क्योंकि
7.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
क्योंकि, क्यारी, क्या, क्यों
चप्पल ,ठप्पा ,छप्पर ,गप्पी ,पप्पू, चप्पू
सत्य, साहित्य, असत्य , सत्यवान, त्योहार, मृत्यु, नृत्य
8.पहनने वाले कपड़ो के नाम
साड़ी पगड़ी फ्रॉक लहंगा कमीज़
9.ताप या आँच से जुड़े शब्द
क) भाप से मेरा हाथ झुलस गया।
ख) पानी खौल गया है।
ग) धूप में छत गरम हो गई है।
घ) सारे कागज़ जल गए।
ङ) मांँ ने आलू उबालकर रख दिए।
10.चित्र के आधार पर एक-एक वाक्य लिखिए।
दादी माँ को चप्पलें छोटी हो रही हैं।
सुप्पंदी दुकान से चप्पलें खरीद रहा है।
दादी माँ को चप्पलें छोटी हो रही हैं।
चप्पलें जलकर राख हो गईं।
उलटा-पुलटा presentation
https://notebooklm.google.com/notebook/221739f8-42f9-4686-98f6-75a4e7449174/artifact/21ff7c49-d962-42ad-82fb-509977b192f5
-
DAV PUBLIC SCHOOL BBSR-21 CLASS –IV HINDI WORKSHEET- 1 फैलती चप्पलें NAME --------------------- SEC--------------- ROLL---- ...
-
https://notebooklm.google.com/notebook/f0bebd2c-7bee-467d-a6b9-3c4fceb79166?artifactId=91bc3507-02ef-4513-a873-bf7349eb5423 click ...
-
होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए। भेजने वाले का पता ----------------- -------------- दि...