https://studio.frameworkconsulting.com/activity/70203/shared
डीएवी बोर्ड के कक्षा 4 भाषा माधुरी पाठ्य पुस्तक के सारे प्रश्नोत्तर आप को आसानी से यहाँ मिल जाएँगे।
एक थी स्वाति Q/A
मौसम माधुरी Q/A,बातचीत के लिए,VBQ
https://studio.frameworkconsulting.com/activity/63621/shared
मौसम माधुरी
1.किसके रूप निराले हैं?
प्रकृति के रूप निराले हैं।
2.बाादल किससे बनते हैं?
बादल भाप से बनते हैं।
3.बसंत कब आता है?
जब सूरज की किरणों से जाड़ा उड़ता तब बसंत आता।
OR
जाड़े के बाद और गर्मी से पहले बसंत आता है।
4.सूरज से हम क्या सीखते हैं?
सूरज से हम स्वयं कष्ट सहकर औरों के लिए जीना सीखते हैं।
मौसम माधुरी कविता में से
प्रश्न 1.
किसके रूप निराले हैं?
उत्तर :
प्रकृति के रूप निराले हैं।
प्रश्न 2.
बादल किससे बनते हैं?
उत्तर :
भाप से बादल बनते हैं।
प्रश्न 3.
बसंत कब आता है?
उत्तर :
जाड़े के बाद और गर्मी के आगमन के पहले बसंत आता है। यह प्रायः अंग्रेजी महीने के फरवरी माह में आता है।
प्रश्न 4.
सूरज से हम क्या सीखते हैं?
उत्तर :
सूरज से हम समय पर जगना और जगाना सीखते हैं तथा सभी के जीवन में प्रकाश या उजाला फैलाना सीखते हैं।
प्रश्न 5.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए-
(क) जब तेज़ चमकता है, का हृदय दहलता है।
उत्तर :
जब सूरज तेज़ चमकता है,
धरती का हृदय दहलता है।
(ख) ______ धरती की प्यास बुझाती,
जिससे चारों ओर ______ छाती।
उत्तर :
वर्षा धरती की प्यास बुझाती,
जिससे चारों ओर हरियाली छाती।
(ग) पृथ्वी जब ठिठुरती ______ से,
सूरज की ______ उसे बचातीं।
उत्तर :
पृथ्वी जब ठिठुरती है जाड़े से, सूरज की किरणें उसे बचातीं।
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
कविता में किन-किन मौसमों के बारे में कहा गया है?
उत्तर :
कविता में जाड़ा, गर्मी, वर्षा तथा बसंत के बारे में कहा गया है।
प्रश्न 2.
सागर का जल भाप बनकर कैसे उड़ जाता है?
उत्तर :
सूरज की तेज रोशनी से सागर का जल गर्म हो जाता है। जल गर्म होकर भाप बन जाता हैं। भाप चूंकि हल्का होता है इसलिए जल भाप का रूप लेकर उड़ जाता है।
प्रश्न 3.
आपको सबसे अच्छा मौसम कौन-सा लगता है और क्यों?
उत्तर :
हमें सबसे अच्छा मौसम बसंत ऋतु का लगता है क्योंकि इस मौसम में न अधिक जाड़ा पड़ता है और न अधिक गर्मी। मौसम सुहावना रहता है जो मन को भाता है।
प्रश्न 4.
अधिक ठंड लगने पर आप क्या करते हैं?
उत्तर :
अधिक ठंड लगती है तो हम गर्म कपड़े पहनते हैं। आग के पास बैठते हैं। रात में कंबल तथा रजाई का इस्तेमाल करते हैं तथा दिन में धूप का सेवन करते हैं।
कविता से आगे
लिखिए, इनसे आप क्या सीखेंगे-
(क) फूलों से
(ख) कोयल से
(ग) चींटियों से –
(घ) नदी से –
उत्तर :
(क) फूलों से – फूलों से हम हँसना और हँसाना सीखते हैं।
(ख) कोयल से – कोयल से हम मीठी वाणी बोलना सीखते हैं।
(ग) चींटियों से – चींटियों से हम लगातार परिश्रम करना सीखते हैं।
(घ) नदी से – हर तरह की बाधाओं को झेलते हुए आगे की ओर बढ़ना सीखते हैं।
भाषा की बात
1. नीचे दिए गए शब्दों के लिए कविता में आए समान अर्थ वाले शब्द लिखिए-
(क) वायु – _________
(ख) पुष्प – _________
(ग) मेघ – _________
(घ) बारिश – _________
उत्तर :
(क) वायु – हवा
(ख) पुष्प- फूल
(ग) मेघ- बादल
(घ) बारिश- वर्षा
2. कविता में से कोई पाँच क्रिया शब्द ढूँढ़कर लिखिए-
(क) _______
(ख) _______
(ग) _______
(घ) _______
(ङ) _______
उत्तर –
(क) चमकता
(ख) दहकता
(ग) उड़ जाता
(घ) बचातीं
(ङ) मिटाना
जीवन मूल्य
प्रश्न 1.
आपने यह महसूस किया होगा कि वातावरण लगातार गरम होता जा रहा है। अलग-अलग मौसम के आने का समय भी बदल रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है? धरती पर हरियाली लाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर :
अलग-अलग मौसम के आने के समय में बदलाव तथा वातावरण के लगातार गरमी होने के कई कारण हो सकते हैं; जैसे-पेड़ों की कटाई, जल तथा वायु का दूषित होना इसका मुख्य कारण है। धरती पर हरियाली बनाए रखने के लिए हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगा सकते हैं तथा दूसरों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
प्रश्न 2.
पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर :
पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे तथा दूसरों को भी इसे लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
कुछ करने के लिए
प्रश्न 1.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार भारत में छह ऋतुएँ हैं जिनके अनुसार मौसम बदलता है। आइए इन्हें जानें-
अब आप बताइए कि आपको कौन-सा मौसम पसंद है? इस मौसम में आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
प्रश्न 2.
अपने पसंदीदा मौसम का चित्र बनाइए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
I. बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रकृति के रूप कैसे होते हैं?
(क) निराले
(ख) मतवाले
(ग) हरियाली
(घ) मधुर
उत्तर :
(क) निराले
प्रश्न 2.
सूरज कैसे चमकता है?
(क) तेज़
(ख) मंद
(ग) गर्म
(घ) शीतल
उत्तर :
(क) तेज़
प्रश्न 3.
पृथ्वी का हुदय क्यों दहलता है?
(क) गर्मी के कारण
(ख) ठंड के कारण
(ग) हरियाली के कारण
(घ) जल के कारण
उत्तर :
(क) गर्मी के कारण
प्रश्न 4.
भाप कैसा होता है?
(क) भारी
(ख) हल्का
(ग) गर्म
(घ) ठंडा
उत्तर :
(ख) हल्का
प्रश्न 5.
धरती की प्यास कौन बुझाती है?
(क) वर्षा
(ख) पेड़-पौधे
(ग) गर्मी
(घ) ठंडी
उत्तर :
(क) वर्षा
प्रश्न 6.
लोग अपनी भूख मिटाने के लिए क्या खाते हैं?
(क) फल
(ख) फूल
(ग) अनाज
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर :
(घ) उपरोक्त सभी।
प्रश्न 7.
खेतों में फसल कौन पकाती है?
(क) सूरज की किरणें
(ख) चाँद् की शीतलता
(ग) वर्षा
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(क) सूरज की किरणें
प्रश्न 8.
हमारे देश में कितनी ऋतुएँ होती है?
(क) तीन
(ख) चार
(ग) छह
(घ) दो
उत्तर :
(ग) छह
II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सूरज जब तेज़ चमकता है तो किसका हुदय दहलता है?
उत्तर :
सूरज जब तेज़ चमकता है तो पृथ्वी का हृदय दहलता है।
प्रश्न 2.
भाप कैसे बनता है?
उत्तर :
सूरज के तेज़ से सागर का जल गर्म होकर भाप बन जाता है।
प्रश्न 3.
भाप से क्या बनता है?
उत्तर :
भाप से बादल बनता है।
प्रश्न 4.
बारिश कौन लाता है?
उत्तर :
बारिश बादल लाता है।
प्रश्न 5.
बारिश के मौसम में धरती कैसी दिखाई देती है?
उत्तर :
बारिश के मौसम में धरती चारों तरफ हरी-भरी दिखाई देती है।
प्रश्न 6.
पृथ्वी को ठंड से कौन बचाती है?
उत्तर :
पृथ्वी को ठंड से सूरज की किरणें बचाती है।
III. लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
सूरज के बारे में पाँच वाक्य लिखिए?
उत्तर :
सूरज एक तारा है। यह हमें गर्मी और रोशनी देता है। सूरज सुबह में पूरब दिशा से निकलता है और शाम में पश्चिम दिशा में अस्त हो जाता है। हम लोग इसकी पूजा भी करते हैं।
अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न :
I. प्रकृति के हैं रूप निराले,
आओ देखो मौसम मतवाले।
जब सूरज तेज़ चमकता है,
पृथ्वी का हृदय दहलता है।
गरम हवा से सागर का जल,
भाप बन-बन उड़ जाता है।
इसी भाप से बनते बादल,
जो छम-छम बरसा करते हैं।
प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘मौसम’ शीर्षक पाठ से ली गयी हैं। इन पंक्तियों में प्रकृति के निराले रूप की चर्चा की गई है।
व्याख्या-कवि कहता है कि आओ, हम सब मिलकर प्रकृति के अनोखे रूप को देखें। प्रकृति में मौसम बदलते रहते हैं। गर्मी के दिनों में जब सूरज तेज़ चमकता है तो उसकी गर्मी से पृथ्वी का हृदय दहल ज़ाता है और सागर का जल गर्मी के कारण भाप बन जाता है। भाप चूँकि हलका होता है इसलिए वह ऊपर उठता है। ऊपर जाकर बादल का रूप लेकर धरती पर छम-छम बरसने लगता है।
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
इस कविता का शीर्षक क्या है?
(क) पहली वारिश
(ख) मौसम
(ग) उल्टा-पुल्टा
(घ) तिरंगा
उत्तर :
(ख) मौसम
प्रश्न 2.
सूरज कब तेज़ चमकता है?
(क) गर्मी
(ख) जाड़ा
(ग) बरसात
(घ) बसंत
उत्तर :
(क) गर्मी
प्रश्न 3.
भाप ऊपर जाकर क्या बन जाता है?
(क) बादल
(ख) पानी
(ग) ओला
(घ) पुन: भाप
उत्तर :
(क) बादल
प्रश्न 4.
धरती पर बारिश कौन कराता है?
(क) सागर
(ख) बादल
(ग) ओला
(घ) भाप
उत्तर :
(ख) बादल
प्रश्न 5.
सागर का जल जब गर्म हो जाता है तब क्या बनता है?
(क) भाप
(ख) ओला
(ग) बर्फ
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(क) भाप
II. वर्षा धरती की प्यास बुझाती,
जिससे चारों ओर हरियाली छाती।
हम फल-फूल और अनाज पाते,
जिससे जन अपनी भूख मिटाते।
पृथ्वी जब ठिठुरती जाड़े से,
सूरज की किरणें उसे बचातीं।
घर-आँगन में बिखर-बिखर,
खेतों में वे फसल पकातीं।
प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘मौसम’ शीर्षक पाठ से ली गयी हैं। उपर्युक्त पंक्तियों में कवि ने सूरज और वर्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला है।
व्याख्या-सूरज की गर्मी से सागर का जल गर्म होकर ऊपर उठता है और बादल बन जाता है। बादल जब धरती पर बरसता है तब धरती की प्यास बुझती है और चारों ओर हरियाली छा जाती है। वर्षा के कारण ही धरती पर फल-फूल और अनाज पैदा होता है जिससे लोग अपनी भूख मिटाते हैं। सूरज की गर्मी हमें जाड़े से बचाती है, घर आँगन को गर्म करती है तथा खेतों में लगे फसल को पकाने में मदद करती है।
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
धरती की प्यास कौन बुझाती है?
(क) वर्षा
(ख) सूरज
(ग) चाँद
(घ) सागर
उत्तर :
(क) वर्षा
प्रश्न 2.
किसके कारण धरती पर हरियाली आती है?
(क) नदी
(ख) सागर
(ग) वर्षा
(घ) बादल
उत्तर :
(ग) वर्षा
प्रश्न 3.
लोग अपनी भूख कैसे मिटाते हैं?
(क) अन्न
(ख) फल
(ग) फूल
(घ) उपर्युक्त तीनों।
उत्तर :
(घ) उपर्युक्त तीनों।
प्रश्न 4.
हमें ठंड से कौन बचाता है?
(क) वर्षा
(ख) सूरज
(ग) चाँद
(घ) बादल
उत्तर :
(ख) सूरज
प्रश्न 5.
खेतों में फसल कैसे पकता है?
(क) सूरज की ताप से
(ख) ठंड से
(ग) वर्षा के पानी से
(घ) हवा से
उत्तर :
(क) सूरज की ताप से
III. किरणों से जब जाड़ा उड़ता,
सब ओर बसंत का मेला जुड़ता।
चारों दिशाओं में खुशियाँ छाती,
जीवन में मधुरता भर जाती।
सूरज भैया से हम सीखें,
औरों के लिए नित जीना।
स्वयं कष्ट सह-सहकर,
औरों को नव-जीवन देना।
प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘भाषा-माधुरी’ में संकलित ‘मौसम’ शीर्षक पाठ से ली गयी हैं। उपर्युक्त पंक्तियों में कवि ने बताया है कि सूरज से हमें क्या-क्या सीखना चाहिए तथा बसंत का मौसम आने पर हमारे जीवन में क्या बदलाव आ जाता है।
व्याख्या-सूरज की किरणें जैसे-जैसे तेज होती हैं वैसे-वैसे जाड़ा कम होने लगता है और बसंत का मौसम आ जाता है। चारों ओर खुशियाँ छा जाती हैं। लोग खुशी से झूम उठते हैं। सूरज की तरह हम लोगों को भी स्वयं कष्ट सहकर दूसरों के लिए जीना चाहिए तथा उसे नया जीवन प्रदान करना चाहिए।
बहुविकल्पीय प्रश्न :
प्रश्न 1.
जाड़ा कैसे कम होते जाता है?
(क) सूरज के कारण
(ख) चाँद के कारण
(ग) बादल के कारण
(घ) वर्षा के कारण
उत्तर :
(क) सूरज के कारण
प्रश्न 2.
बसंत का मौसम कैसा होता है?
(क) गर्म
(ख) ठंड
(ग) सुहावना
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) सुहावना
प्रश्न 3.
औरों के लिए हमें क्या सीखना चाहिए?
(क) जीना
(ख) मरना
(ग) रोना
(घ) हँसना
उत्तर :
(क) जीना
प्रश्न 4.
‘जीवन’ का विलोम शब्द क्या होता है?
(क) सपूत
(ख) मरण
(ग) वायु
(घ) नम
उत्तर :
(ख) मरण
प्रश्न 5.
‘सूरज’ का पर्यायवाची शब्द क्या नहीं है?
(क) दिनकर
(ख) रवि
(ग) शशि
(घ) दिवाकर
उत्तर :
(ग) शशि
मौसम Summary in Hindi
कविता-परिचय :
‘मौसम’ नामक कविता में प्रकृति के निराले रूप का गुणगान किया गया है। इस कविता के माध्यम से कवि ने बताया है कि सूरज से हमें क्या-क्या प्राप्त होता है तथा उससे हमें क्या प्ररेणा मिलती है।
कविता का सारांश :
सूरज एक दहकता हुआ आग का गोला है जिसकी तेज़ से पृथ्वी का हृदय दहल जाता है। सागर का जल गरम होकर भाप बनता है और इसी भाप से बादल बनता है जिसके कारण वर्षा होती है तथा धरती की प्यास बुझती है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। खेतों में अनाज पैदा होता है जिससे लोगों की भूख मिटती है। धरती जब ठंडी हो जाती है तो सूरज की किरणें उसे अपनी गरमाहट से बचाती है, खेतों में लगे फसल पक जाते हैं। धीरे-धीरे जब बसंत का मौसम आता है तो चारों दिशाओं में खुशियाँ छा जाती हैं। सूरज अपनी किरणें बिखेरकर जन-जीवन को खुशियाँ प्रदान करता है। अतः सूरज की तरह हमें भी औरों के लिए जीना चाहिए। स्वयं कष्ट उठाकर भी दूसरों को नया जीवन देना चाहिए।
विज्ञापन लेखन के उदाहरण
विज्ञापन लेखन के उदाहरण https://drive.google.com/drive/folders/1EUp4kI9-ovrpAd0YHG5x0vEdkHn2PRhY?usp=drive_link विज्ञापन लेखन विज्ञापन दो...
-
होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए। भेजने वाले का पता ----------------- -------------- दि...
-
DAV PUBLIC SCHOOL BBSR-21 CLASS –IV HINDI WORKSHEET- 1 फैलती चप्पलें NAME --------------------- SEC--------------- ROLL---- ...
-
ड, ढ, ड़ , ढ़ का प्रयोग व उच्चारण · किसी भी शब्द के प्रारंभ में ड़ या ढ़ वर्ण का प्रयोग नहीं होता है। डाल, ढाल, ढाई, अढ़ाई आदि। ड के ...