ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

  ANNUAL IV VBQ /Ans  जीवन मूल्य

प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, जहाँ उसकी मेहनत झलकती हो।
उत्तर : लकड़हारा लकड़ी काटकर शहर बेचने जाता था। सख्त ज़ाड़ा में उसके हाथ-पाँव ठिठुर जाते थे। हथेलियाँ मुँह के पास ले जाकर फूँक मार कर गरम करके लकड़ी काटता था। जंगल में चूल्हा बनाकर खाना बनाता था।
प्रश्न 2.आप किन-किन चीज़ों के लिए मेहनत करते हैं, क्यों?
उत्तर :हम अपनी पढ़ाई के लिए मेहनत करते हैं। घर के कामों में हाथ बटाने के लिए मेहनत करते हैं।
प्रश्न 3.अगर हम मेहनत न करें तो क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
उत्तर :अगर हम मेहनत न करें तो हमें जीवन में सफलता नहीं मिलेगी और जीवन भर पछताना पड़ेगा। जीवन में मेहनत के बल पर ही व्यक्ति आगे बढ़ता है, खुशहाल जीवन व्यतीत करता है। अगर हम मेहनत नहीं करेंगे तो इन सब चीज़ों से वंचित रह जाएँगें।
4.आपने यह महसूस किया होगा कि वातावरण लगातार गरम होता जा रहा है। अलग-अलग मौसम के आने का समय  
भी बदल रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है? धरती पर हरियाली लाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
उत्तर :
5.अलग-अलग मौसम के आने के समय में बदलाव तथा वातावरण के लगातार गरमी होने के कई कारण हो सकते हैं;  
जैसे-पेड़ों की कटाई, जल तथा वायु का दूषित होना इसका मुख्य कारण है। धरती पर हरियाली बनाए रखने के लिए हम 
अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगा सकते हैं तथा दूसरों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।.

6.पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर :पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए हम अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे तथा दूसरों को भी इसे लगाने के लिए 
प्रोत्साहित करेंगे।   

         7.विषैली चीज़ें बच्चों के लिए हानिकारक होते हैं। विषैली चीज़ों के छूना नहीं चाहिेए और उन चीज़ों से दूर रहना 

चाहिए।
लड़कियाँ पढ-लिखकर लड़कों की तरह वह सब काम कर सकती हैं जो लड़के कर सकते हैं।
इसलिए हम लड़कियों को कमज़ोर नहीं समझना चाहिए।

          

8.चित्रकार ने हिम्मत से काम लिया और शेर से छुटकारा पाया। हिम्मत से काम लेने का क्या मतलब होता है?उत्तर :हिम्मत से काम लेने का मतलब है-मुसीबत आने पर बिना डरे किसी काम को करना।

 9.यदि हम हिम्मत से, धैर्य से काम लें तो किसी भी मुसीबत से बच सकते हैं? कैसे?

क्योंकि मुसीबत आने पर हिम्मत और धैर्य से किये गए काम में सफलता मिलती है।

व्यक्ति उस मुसीबत से निकल पाता है। जैसे चित्रकार ने हिम्मत और धैर्य से काम किया तो शेर जैसे

हिंसक पशु के सामने से जान बचा कर भाग पाया।

10.ऐसे अनेक बच्चे हैं जो कूड़ा बीनते हैं, जिन्हें खाने पीने के लिए चीजें नहीं मिलतीं।

ऐसे बच्चों की मदद हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर- हम उन बच्चों के माता-पिता और बच्चों को पढ़ाई- लिखाई के महत्व और फायदे के बारे में बताएँगे। उनको स्कूल जाने के लिए कहेंगे। हम अपने माता-पिता को कहकर उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करने के लिए कहेंगे।
11.यदि आप किसी बहुत छोटे बच्चे को ढाबे पर या किसी दुकान में काम करते देखेंगे तो क्या करेंगे और क्यों?
उत्तर :
यदि किसी छोटे बच्चे को ढाबे पर काम करते देखेंगे तो हम उन्हें पढ़ने-लिखने से होने वाले फायदे के बारे में बताएँगे। साथ ही उन्हें यह भी बताएँगे कि पढ़-लिख कर वे एक अच्छी नौकरी कर सकते हैं और उन्हें कोई भी धोखा नहीं  दे सकत है। वे  देश के एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

12.त्योहार आपसी भाई-चारा, प्रेम बढ़ाते हैं। हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए?
उत्तर :हमें त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार तथा भाईचारे से मनाने चाहिए।
13.होली के मौके पर हम ऐसा क्या न करें जिससे वह सभी को खुशी दे सके?

उत्तर :होली के मौके पर हमें किसी को मज़ाक में गलत बात नहीं बोलना चाहिए। ऐसा न करके हम सभी को खुशी दे सकते हैं।

13.स्वाति ने सूझ-बूझ से काम किया और चोरों को पकड़वा दिया। आप मुसीबतों का सामना कैसे करते हो?

उत्तर :हम मुसीबतों का सामना धैर्य से करते हैं क्योंकि मुसीबतों में धैर्य ही सच्चा साथी होता है।

14.विषैली चीज़ों से दूर रहना चाहिए, क्यों?

उत्तर :विघैली चीज़ों का व्यक्ति के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इन चीज़ों से दूर रहना चाहिए।

15.लड़कियों को किसी भी रूप में कम नहीं समझना चाहिए। क्यों?

उत्तर :लड़कियाँ किसी भी रूप में कम नहीं हैं क्योकि अवसर मिलने पर वे कुछ भी करके दिखा सकती हैं। लड़कियाँ पहाड़ की चोटी पर पहुँचने से लेकर समंदर पार करने तक का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वे खेलों से लेकर पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में भी देश का नाम रौशन कर रही हैं। 

16.कोयल काली है मगर उसकी बोली बहुत मीठी है। हमारे लिए किसका महत्त्व होना चाहिए-रंग का या व्यवहार का।

उत्तर :हमारे लिए व्यवहार का महत्त्व होना चाहिए।

17.जिन बच्चों में किसी प्रकार की विकलांगता है, उनके प्रति हमारा व्यवहार किस प्रकार का होना चाहिए?

उत्तर :जिन बच्चों में किसी प्रकार की विकलांगता है, उनके प्रति हमारा व्यवहार सहयोग का होना चाहिए।

3.पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे?
4.धरती पर हरियाली बनाए रखने के लिए हम क्या कर सकते हैं?
5.हम किसी भी मुसीबत से कैसे बच सकते हैं?
हमें मुसीबत के समय  धैर्य और हिम्मत से काम करना चाहिए।हमें घबराना नहीं चाहिए।
6.आप मुसीबत का सामना कैसे कर सकते हैं?
7.हमें विषैली चीज़ों से दूर क्यों रहना चाहिए?
8.हमें लड़कियों को किसी भी रूप में कमज़ोर क्यों  नहीं समझना चाहिए?
9.हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए?
आपस में मिल-जुलकर,प्यार और भाई-चारे के साथ मनाना चाहिए
10.होली के मौके पर हम ऐसा क्या करें जिससे सबको खुशी मिले?
किसी के न चाहने पर जबरदस्ती उस पर रंग नहीं लगाना चाहिए।
किसी का मज़ाक उड़ाना नहीं चाहिए।
किसी को ठेस पहुँचाने वाली बात नहीं कहनी चाहिए।
ऐसा करके हम सबको खुशी दे सकते हैं।
11. गरीब और असहाय बच्चों की मदद हम कैसे कर सकते हैं?
12.किसी छोटे बच्चों को ढाबे और किसी दुकान पर काम करते हुए देखकर आप क्या करेंग और क्यों?
13.अपाहिज और विकलांग बच्चों के प्रति हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए?

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...