पाठ 4 मित्रता Q/A WB

पाठ 4 मित्रता
1. सलोनी कहां रहती थी?
उत्तर-सलोनी आम के एक पुराने पेड़ पर रहती थी।

2. हीरक हिरन घास चरने कहाँ आता था?
हीरक हिरन आम के पेड़ के आस-पास घास चरने आता था।

3. लोमड़ी ने हिरन को अपने साथ चलने के लिए क्यों कहा?
लोमड़ी ने हिरन के अपने साथ चलने के लिए कहा क्योंकि वह उसे मारकर उसका माँस खाना चाहता था।

4. सलोनी कोयल ने हीरक हिरन को जाल से आजाद होने की क्या तरकीब बताई?
सलोनी कोयल ने हीरक हिरन को बचाने के लिए यह तरकीब बताई कि जब मैं सुबह गाऊँ तो तुम आँख बंद करके पेट फुलाकर भूमि पर लेट जाना।शिकारी तुम्हें मरा हुआ समझकर जाल उठा लेगा,तब तुम भाग जाना।

5. कहानी में घटनाएँ जिस क्रम से घटी, उन्हें वही क्रमांक दीजिए-
शिकारियों ने घास के मैदान में जाल बिछाया ।              3
लोमड़ी और हिरण की दोस्ती हो गई ।                          2
सलोनी की सहेलियों ने लोमड़ी को घायल कर दिया ।    5
हीरक जाल में फंस गया ।                                            4
सलोनी की होशियारी से हीरक जाल से मुक्त हो गया ।  6
लोमड़ी हीरक को घास के मैदान तक ले गई ।               1

5. लोमड़ी ने हीरक का विश्वास जीतने के लिए क्या किया?
लोमड़ी ने हीरक का विश्वास जीतने के लिए कहा कि मैं बूढ़ी हो गई हूँ,मेरे दाँत माँस नहीं चबा सकते,इसलिए घास-फूस खाती हूँ।

5.सच्चे मित्र में कौन-कौन से गुण होते हैं?
  • सच्चे मित्र संकट के समय साथ नहीं छोड़ते हैं
  • उसके सुख-दुख में साथ देते हैं
  • उसे अच्छी सलाह देते हैं


 मित्रता  भाषा अभ्यास
1.शब्दार्थ
सतर्क- सावधान
प्रसन्न- खुशी
 भूमी -ज़मीन
 मित्रता- दोस्ती
 सुगंध- खुशबू
धूर्तता- चालाकी
चेतावनी - सावधान होने की सूचना

2.विशेषता बताने वाले शब्द  ( विशेषण)
पुराना - पेड़
मीठे - स्वर
 हरी-  घास
मीठे - आम

3.विशेषण -
बड़ा -जाल
ऊँची -झाड़ी
बुरे - दिन
बूढ़ी - लोमड़ी
4.पर्यायवाची शब्द
पेड़ तरु वृक्ष
जंगल कानन वन
 हिरन हरिण मृग
 पक्षी पंछी खग
5.संज्ञा शब्द
क) शिकारी जाल पशुओं
ख)घास मैदान
ग)पेड़ सलोनी कोयल घोंसला
6. क) उस पेड़ पर कोयल बैठी है।     उस पेड़ पर कोयल का घोंसला है।
ख)हिरन को देखते ही शेर के मुँह में पानी आ गया।    हिरन को देखते ही शिकारी ने जाल बिछा दिया।
7.मुहावरों से वाक्य बनाइए -
क)मुँह में पानी आना - लालच करना
हिरन को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी  आ गया।
ख)दाल मे कुछ काला होना - कुछ गड़बड़ होना
गाँव में पुलिस को देखते ही मैं समझ गया कि दाल में कुछ काला है।

DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBBSR-21
WORKSHEET- 4 मित्रता
CLASS – IV
NAME -------------------------------              SEC -----------         ROLL NO  -------
1.सुंदर वन में --------------- का पेड़ था।


a)      केला
b)      आम
c)       पुराना
d)      फल


2.हिरन को देखते ही ------------- के मुँह में पानी आ गया।


a)      लामडी
b)      खरगोश
c)       लोमड़ी
d)      हीरक


3.कौन जाल बिछाकर पशुओं को पकड़ते थे?


a)      सिकारी
b)      शीकारी
c)       शिकारी
d)      जानवर


4.किसने लोमड़ी को घायल कर दिया?


a)      हीरक
b)      हिरन
c)       कोयल
d)      कोयलें


5.किसने सच्चे मित्र की तरह मित्रता निभाई?


a)      लोमड़ी
b)      कोयल
c)       हिरन
d)      शिकारी
6.विशेषण शब्द लेखो
a)      ------------------- मित्र
b)      --------------------- आवाज़
c)       ------------------- लोमड़ी
d)      ------------------- आम
e)      ------------------- घास




पाठ3 अनोखा ढंग Q/A , WB

पाठ-3 अनोखा ढंग Q/A 

कहानी में से
1.गाँधी जी  पैदल यात्रा क्यों  कर रहे थे?
गाँधी जी शांति का प्रसार करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे।

2.गाँधी जी खुरदरे पत्थर का  उपयोग क्यों   करते थे?
गाँधी जी खुरदरे पत्थर का  उपयोग स्नान करते समय पेैर साफ़ करने के लिए करते थे।

3.गाँधी जी ने मनु  को पत्थर खोजने के  लिए कहाँ भेजा?
गाँधी जी ने मनु  को पत्थर खोजने के  लिए जुलाहे के घर भेजा।

4.मनु ने जुलाहे के घर पहुँचने का  क्या तरीका अपनाया?
मनु गाँधी जी के  साथ जिस रास्ते से आई थी,उसी रास्ते पर पैरों के निशान को देखती-खोजती जुलाहे के घर पहुँच गई।



भाषा अभ्यास पाठ 3 अनोखा ढंग
1.जोड़े वाले शब्द (युग्म शब्द)
सुबह-सुबह बजते-बजते लिखते-लिखते  देखती-देखती
2.संज्ञा शब्द – नोआखली गाँधी जी जंगल पत्थर नारियल
4. चंद्रबिंदु वाले शब्द – साँप पाँव गाँव बाँस चाँद काँटा
5.शब्द सीढ़ी –
कलम कलश बरिश बादल पैदल
अनार मटर मकान बटन बकरी सुपारी
6.वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
जो पढ़ाने का काम करे- अध्यापक
जो मरीज़ों का इलाज करे – डॉक्टर
जो सोने-चाँदी के गहने बनाए – सुनार
जो कपड़ा बुने – जुलाहा
जो लकड़ी का काम करे - बढई
7.मुहावरों से वाक्य बनाइए -

  • ज़मीन पर पैर न पड़ना - परीक्षा में अच्छे अंक आने पर मेरे पैर ज़मीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
  • घी के दीए जलाना - बेटे के आने की खुशी में माँ ने घी के दीए जलाए।
  • बाँछे खिलना - अलमारी मे गहने देखकर चोर की बाँछे खिल गई।
  • गद्गद होना - बहुत दिनों के बाद दोस्त को देखकर मैं गद्गद् हो गया।



पाठ 2 उलटा-पुलटा

कविता में से
1.गिरगिट और मकड़ी गिरने के बाद तुरंत सँभल जाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
2.गिरने या पिछड़ने पर जो हिम्मत खो देने वाले व्यक्ति पछताते हैं।
3.गिरने या पिछड़ने पर हिम्मत नहीं खोने वाले  व्यक्ति सुख पाते हैं।
4.गिरने पर अगर हम हिम्मत खो देंगे तो कभी भीजीवन में सफल नहीं हो पाएँगे।

भाषा अभ्यास 

1.काम वाले शब्द- चलते गिरते सँभलते मलते

2.जीवों के नाम – चींटी गिरगिट तिलचट्टे मकड़े

3.आनंद अंदर मंदिर सुंदर

4.विलोम शब्द – जीवन – मृत्यु , दुख – सुख , उलटे – सीधे, अपने – पराए

5.चित्रों के नाम – 2छिपकली  3घर   1.महात्मा गाँधी 3लालकिला 4बस्ता 2मकड़ी

6.वाक्य बनाइए

चलते-चलते -  मैं चलते-चलते गिर गया।

झटपट – राम झटपट स्कूल के लिए तैयार हो गया।

हिम्मत – हमें हिम्मते से काम लेना चाहिए।

7.पर्यायवाची शब्द-

आँख – नेत्र  नयन

हाथ – कर  हस्त

पैर – पद चरण

8.शब्द सीढ़ी - लिखना  उड़ना उठना नाचना नापना गिरना

9.शब्द-लड़ी – चींटी टीन नल लाल लड़का काम मकान

पाठ 1 फेलत चप्पलें Q/A

कहानी में से
1.दादी माँ  ने सुप्पंदी को प्लास्टिक की एक नई जोड़ी लाने को कहा।

2.दादी माँ ने चप्पलों को बदलवाने को कहा क्योंकि चप्पलें छोटी थी।
3. रेल की पटरियाँ  ठीक करने वाले ने सुप्पंदी से कहा कि पटरियाँ गरम होने पर फैल जाती है ।इसलिए उसके मन में ऐसा विचार आया कि चप्पलो को गरम करने पर वे फैलकर बड़ी हो जाएँगी।

भाषा अभ्यास
1.खुद करो।
2.खुद करो
3.ड़  ढ़ वाले शब्द
सीढी    पेड़़   बूढ़ी
कड़ाही  लड़की   जड़
4.ड़ वाले शब्द - सड़क पकड़  कड़क बड़ा लड़का
ढ़ वाले शब्द - पढ़ना बढ़ई चढ़ना

5.जोड़े में पहनने वाली चीज़ें - 
पायल  जूता     मोजा

6.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द
सुप्पंदी प्लास्टिक चप्पलों क्योंकि सत्यानास

7.संयुक्त व्यंजन वाले शब्द बनाइए -
क्योंकि  - क्यों  क्यारी वाक्य
चप्पल - थप्पड़  ठप्पा   खप्पर छप्पर
सत्य - नृत्य  नित्य  सत्यवादी

8.कपड़ों के नाम -
फ्रॉक  साड़ी  कमीज़ लहंगा पगड़ी

9.खाली स्थान भरिए -
क) झुलस 
ख)खौल
ग)गरम
घ)जल
ङ)उबाल कर

10 क) तुम जाकर मेरे लिए एक जोड़ी चप्पल खरीद लाओ।
ख)मुझे एक जोड़ी चप्पल चाहिए।
ग) यह चप्पल तो छोटी है।
घ) ओह! चप्पल तो  कहाँ गायब हो गईं?

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...