पाठ 7 दादी का रेडियो

पाठ 7 दादी का रेडियो
कहनी में से
1.क)(i) रोहित दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें बताता था और रेडियो और टेलीविज़न पर सुने समाचार सुनाता था।इसलिए सब रोहित को दादी का रेडियो कहते थे।

(ii)रोहित अपनी दादी को स्कूल,मोहल्ले आदि की खबरें सुनाता था।
ख) (i) रोहित के कम अंकों के लिए उसके पिता ने दादी को ज़िम्मेदार ठहराया।इस बात के लिए दादी को बहुत दुख हुआ।
(ii)रोहित के कम अंक आने पर उसके पिता ने दादी को डाँटा तो पिताजी का यह व्यवहार रोहित को अच्छा नहीं लगा।
ग)(i)रोहित को अपने पिताजी का व्यवहार सही नहीं लगा।इसलिए उसने कॉपी में ऐसा लिखा कि जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तो अपने माता-पिता को सम्मान दूँगा।
(ii)रोहित के लिखे इन शब्दों को  पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

2.


व्यकित

शब्द

कारण

दादी

शांत, दयालु , ममतामयी


दादी ममतामयी, दयालु और शांत स्वाभाव की थीं। वह चुपचाप रहती थी। किसी को कुछ नहीं कहती थी।

पिता 

क्रोधी 

पिताजी बात- बात में क्रोध करते थे। दादी को डाँटते थे।

रोहित 

भावुक होशियार,समझदार



रोहित समझदार,भावुक और होशियार था। वह दादी के दर्द को समझता था



3.क) रोहित अपने माता- पिता के साथ कहां रहता था? 

 चंड़ीगढ़   

ख) दादी रोहित को कौन- सी कहानियाँ सुनाती थी?

नई-नई


भाषा की बात
1.समान अर्थ वाले शब्द
पृष्ठ पन्ना
प्यार प्रेम
सम्मान  इज़्ज़त
प्रकाश रोशनी
2.वाक्य पूरे करो
क)दादी
ख)व्यवहार
ग)थपकी
3.चित्र लेखन
यह एक मेले का चित्र है। इसमें झूले,खिलौने,मिठाइयाँ आदि की दुकानें लगी हैं। एक बूढ़ा आदमी एक बच्ची को मेले के बारे में बता  रहा है।पास में एक बच्चा उनकी बातों को सुन  रहा है।एक बच्ची गोल-गप्पे खा रही है।
मेले में बच्चों के लिए चरखी और झूला भी लगा है। बच्चे घोड़े में बैठकर झूला झूल रहे हैं।
                                                                  
   भाषा अभ्यास
1.वह   उसको/उसे
2.सर्वनाम का प्रयोग
क)  वह भी यह सब देख रहा था।
ख)उसकी बहन उसे दादी का चमचा कहकर चिढ़ाती थी।
ग)उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

3.समान अर्थ वाले शब्द
प्रकाश - उजाला
संतान - औलाद
सम्मान - आदर

4. समान - मेरी दोनों बहन देखने में एक समान हैं।
हमें बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

दादी के  हाथ का पका हुआ खाना मुझे बहुत पसंद है।
रमेश मेरा पक्का दोस्त है।

मुझे उसके घर का पता मालूम नहीं है।
यह पत्ता बहुत सुंदर है।

5.बहुवचन रूप
कहानी - कहानियाँ
दरवाज़ा - दरवाज़े
मोहल्ला - मोहल्ले
गतिविधि - गतिविधियाँ
6.लिंग बदलो
दादा - दादी
भाई - बहन
 चाचा- चाची
लेखक - लेखिका

7.युग्म शब्द
पढ़ाई- लिखाई
घूमना- फिरना
 उठना - बैठना
लेना- देना

8.  हॉल - हमारे स्कूल में एक बड़ा हॉल है।
पिताजी को कॉफ़ी बहुत पसंद है।
बच्चे बॉल से खेल रहे हैं।

DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBBSR-21
WORKSHEET- 7 दादी का रेडियो
CLASS – IV
NAME -------------------------------      SEC -------  ROLL NO  -------
विकल्पों मेँ से सही उत्तर पर निशान लगाओ
1.रोहित किसके साथ रहता था?
माती,        पिता,        दादी, माता-पिता
2.रोहित के कम अंकों के लिए किसे ज़िम्मेदार ठहराया  गया?
रोहित        दादा         दादी         माता
3.रोहित को सब क्या कहते थे?
रेडियो        दादा का रेडियो       दीदी का रेडियो             दादी का रेडिय़ो
4.किसकी आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे?
पिता         माता        दादी         माता-पिता    रोहित
5.कमरे में ------------ फैल गया?
अंधेरा        प्रकाश        प्रकास        धुआँ
6. वचन  बदलो-
मोहल्ला -  --------------------
गतिविधि-  --------------------
कहानी -  --------------------
दरवाज़ा -  --------------------
आँख -  --------------------



No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...