हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)Term 1

 हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)

महात्मा गाँधी को हम सब 'बापू' के नाम से जानते हैं।वह हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। इनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता श्री करमचंद राजकोट के दीवान थे। इनकी माता पुतलीबाई धार्मिक विचारों की महिला थीं। तेरह वर्ष की आयु में इनका विवाह कस्तूरबा से हुआ।देश की आज़ादी के लिए उन्होंने आंदोलन किया। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना। उनका 'भारत छोड़ो' आंदोलन सफल रहा और देश आज़ाद हुआ। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोड्से ने बापू की हत्या कर दी। उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग का सम्मान सारा संसार आज भी करता है। 


1 comment:

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...