होली अनुच्छेद

 होली 

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ आए दिन कोई न कोई त्योहार आता रहता है। भारत में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं। हिन्दुओं के त्योहारों में होली एक प्रमुख त्यौहार है। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।इस  दिन लोग  रंग और गुलाल से खेलते हैं। इस दिन को फाग या दुल्हँडी कहा जाता है। इस दिन छोटे-बडे, अमीर-ग़रीब, एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और गुलाल  आदि लगाकर गले मिलते हैं। चारों ओर खुशी, मस्ती और उल्लास का वातवरण रहता है।लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी मनाते हैं। होली प्यार, भाई-चारे, उल्लास तथा मस्ती का त्योहार है। हमें यह त्योहार अच्छी प्रकार से मनाना चाहिए । 



No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...