भाषा अभ्यास पाठ 3 अनोखा ढंग

 भाषा अभ्यास पाठ 3 अनोखा ढंग

1.जोड़े वाले शब्द (युग्म शब्द)
सुबह-सुबह बजते-बजते लिखते-लिखते  देखती-देखती
2.संज्ञा शब्द – नोआखली गाँधी जी जंगल पत्थर नारियल
4. चंद्रबिंदु वाले शब्द – साँप पाँव गाँव बाँस चाँद काँटा
5.शब्द सीढ़ी –
कलम कलश बरिश बादल पैदल
अनार मटर मकान बटन बकरी सुपारी
6.वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
जो पढ़ाने का काम करे- अध्यापक
जो मरीज़ों का इलाज करे – डॉक्टर
जो सोने-चाँदी के गहने बनाए – सुनार
जो कपड़ा बुने – जुलाहा
जो लकड़ी का काम करे - बढई
7.मुहावरों से वाक्य बनाइए -

  • ज़मीन पर पैर न पड़ना - परीक्षा में अच्छे अंक आने पर मेरे पैर ज़मीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
  • घी के दीए जलाना - बेटे के आने की खुशी में माँ ने घी के दीए जलाए।
  • बाँछे खिलना - अलमारी मे गहने देखकर चोर की बाँछे खिल गई।
  • गद्गद होना - बहुत दिनों के बाद दोस्त को देखकर मैं गद्गद् हो गया।


पाठ-3 अनोखा ढंग Q/A

 पाठ-3 अनोखा ढंग Q/A 


कहानी में से
1.गाँधी जी  पैदल यात्रा क्यों  कर रहे थे?
गाँधी जी शांति का प्रसार करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे।

2.गाँधी जी खुरदरे पत्थर का  उपयोग क्यों   करते थे?
गाँधी जी खुरदरे पत्थर का  उपयोग स्नान करते समय पेैर साफ़ करने के लिए करते थे।

3.गाँधी जी ने मनु  को पत्थर खोजने के  लिए कहाँ भेजा?
गाँधी जी ने मनु  को पत्थर खोजने के  लिए जुलाहे के घर भेजा।

4.मनु ने जुलाहे के घर पहुँचने का  क्या तरीका अपनाया?
मनु गाँधी जी के  साथ जिस रास्ते से आई थी,उसी रास्ते पर पैरों के निशान को देखती-खोजती जुलाहे के घर पहुँच गई।

उलटा-पुलटा माधुरी Q/A

 उलटा-पुलटा  माधुरी Q/A


कविता में से

1.गिरगिट और मकड़ी गिरने के बाद क्या करते हैं?
Ans.गिरगिट और मकड़ी गिरने के बाद तुरंत सँभलकर अपने आप फिर से चलने लगते हैं।

2.कैसे व्यक्ति पछताते हैं?
Ans  गिरने और पिछड़ने पर जो व्यक्ति हिम्मत खो देते  हैं वैसे व्यक्ति जीवन भर पछताते हैं।

3.कौन-से व्यक्ति सुख पाते हैं?
Ans  जो असफल होने पर हिम्मत नहीं खोते,बल्कि दुबारा कोशिश करते हैं वैसे व्यक्ति जीवन में  सुख पाते हैं।

4.गिरने पर क्यों नहीं हारनी चाहिए?
Ans  गिरने पर अगर हम हिम्मत हार जाएँगे तो हम कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएँगे और जिंदेगी में कभी भी सफल नहीं हो पाएँगे।

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...