पाठ 16 ऐसे भी बच्चे विडियो
डीएवी बोर्ड के कक्षा 4 भाषा माधुरी पाठ्य पुस्तक के सारे प्रश्नोत्तर आप को आसानी से यहाँ मिल जाएँगे।
होली के रंग हज़ार माधुरी Q/A
होली के रंग हज़ार Q/A
1.हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?
हिरणयकश्यप राजा यह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें उसकी पूजा करें।
2.होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था?क्या उसका वरदान काम आया?
होलिका को यह वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
3.होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है
4.’दुरारी‘ नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन की पूर्णिमा को दुरारी नाम का त्योहर मनाते हैं।
5.ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
ब्रज की होली एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरुष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं।
एक थी स्वाति Q/A
एक थी स्वाति
पाठ में से
1.स्वाति का शहर के स्कूल में दाखिला क्यों करवाया गया था?
स्वाति के गाँव में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती थी इसलिए आगे की पढ़ाई के लिए शहर के स्कूल में उसका दाखिला करवाया गया।
2.स्वाति को गैस के छिड़काव में बचाव का क्या रास्ता दिखाई दिया ?
स्वाति अकेले चोरों का मुकाबला नहीं कर सकती थी । इसलिए उसे गैस के छिड़काव में बचाव का रास्ता दिखाई दिया जिससे चोर बेहोश हो जाएँगे मगर मरेंगे नहीं।
3.विषैली गैस का चोरों पर क्या असर हुआ ?
विषैली गैस के प्रभाव से चोर बुरी तरह खाँसने लगे। दो चोर खाँसते-खाँसते आँगन में गिर पड़े और दो चोर लड़खड़ाते हुए भाग गए।
4.स्वाति को पुरस्कार क्यों दिया गया ?
स्वाति ने अपनी सूझ-बूझ से घर को चोरों से बचाया और उन्हें पकड़वा दिया। उसकी निडरता ,साहस और समझदारी के लिए उसे पुरस्कार दिया गया।
मौसम माधुरी
मौसम माधुरी
1.किसके रूप निराले हैं?
प्रकृति के रूप निराले हैं।
2.बाादल किससे बनते हैं?
बादल भाप से बनते हैं।
3.बसंत कब आता है?
जब सूरज की किरणों से जाड़ा उड़ता तब बसंत आता।
OR
जाड़े के बाद और गर्मी से पहले बसंत आता है।
4.सूरज से हम क्या सीखते हैं?
सूरज से हम औरों के लिए जीना सीखते हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)
ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य
ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...
-
DAV PUBLIC SCHOOL BBSR-21 CLASS –IV HINDI WORKSHEET- 1 फैलती चप्पलें NAME --------------------- SEC--------------- ROLL---- ...
-
ड, ढ, ड़ , ढ़ का प्रयोग व उच्चारण · किसी भी शब्द के प्रारंभ में ड़ या ढ़ वर्ण का प्रयोग नहीं होता है। डाल, ढाल, ढाई, अढ़ाई आदि। ड के ...
-
होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए। भेजने वाले का पता ----------------- -------------- दि...