कोयल भाषा अभ्यास

 कोयल भाषा अभ्यास

1. पाठ कोयल में से कोई चार संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए 
(क) कोयल (ख) धरती   (घ) आम (ग) मेघ
2.पाठ 'कोयल' में से कोई चार क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए
 (क) गाती (ख) बुलाती  (ग) माँगती (घ) आई
3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए 
(क) सच – .झूठ..(ख) दिन –रात  (ग) मीठी -कड़वी 
(घ) बहुत - कम
4. नीचे लिखे शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए 
(क) काले बादल (ख) ठंडा   पानी (ग) प्यारी माँ (घ) छोटी चिड़िया 
5. नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए 
(क) घर में - . घरों में  (ख) महल में - महलों में
(ग) पक्षियों को –पक्षी को (घ) हाथियों ने - हाथी ने 
.. 
6. मोटे काले शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए। 
(क) रानी महल में रहती है। 
राजा महल में  रहता है। 
(ख) लड़का कहानी पढ़ रहा है। 
लड़की कहानी पढ़ रही है।
 (ग) मोरनी नृत्य कर रही थी। 
“मोर नृत्य कर रहI था।
 (घ) अध्यापिका ने बच्चों को कविता लिखवाई। 
अध्यापक ने बच्चो को कविता लिखवाई। 
(घ) मामी पैदल जा रही हैं।
मामा पैदल जा रहे हैं। 
 7. नीचे कविता की पंक्तियाँ दी गई हैं। इनसे जुड़े तीन सवाल बनाकर लिखिए 
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली
 इसने ही तो कूक-कूककर  आमों में मिश्री घोली
 प्रश्न (क) कोयल का रंग कैसा है? (ख) कोयल की बोली कैसी है ?
(ग)किसने आमों में मिश्री घोली?
8. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए .
 (क) कूक-कूक -    कोयल कूक-कूककर बोलती है। 
(ख) डाल-डाल-     बंदर डाल-डाल पर लटकता है।
(ग) मीठे-मीठे -     हमें सबसे मीठे-मीठे बोल बोलने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...