होली अनुच्छेद

 होली अनुच्छेद 

 भारत त्योहारों का देश है। यहाँ आए दिन कोई न कोई त्योहार आता रहता है। भारत में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं। हिन्दुओं के त्योहारों में होली एक प्रमुख त्योहार है।  होली का त्योहार  फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होली का त्योहार गर्मी के आगमन की सूचना देता है।होली के  दिन लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं। इस दिन को फाग या दुल्हँडी कहा जाता है। इस दिन सभी  एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और गुलाल आदि लगाकर गले मिलते हैं। चारों ओर खुशी, मस्ती और उल्लास देखने को मिलता है। लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी से झूम उठते हैं।  होली प्यार, भाई-चारे, उल्लास तथा मस्ती का त्योहार है। हमें यह त्योहार अच्छी प्रकार से मनाना चाहिए तथा इस दिन दुश्मनी को  भुलाकर, प्रेम और मित्रता की शुरुआत 

करनी चाहिए। 

 

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...