दादी का रेडियो माधुरी

  दादी का रेडियो माधुरी

शब्दार्थ

दशा -हालत

भाँप लेना- अनुमान लगा लेना

सहम जाना- डर जाना

संतान -औलाद

पश्चाताप - पछतावा

कहनी में से

1.क) रोहित को सब दादी का रेडियो क्यों कहते थे?

(i)उत्तर- रोहित दादी को स्कूल और मोहल्ले की बातें बताता था और रेडियो और टेलीविज़न पर सुने समाचार सुनाता था।इसलिए सब रोहित को दादी का रेडियो कहते थे।


(ii) रोहित दादी को कौन- सी खबरें सुनाता था?

उत्तर-रोहित अपनी दादी को स्कूल,मोहल्ले,रेडियो और टेलीविज़न आदि की खबरें सुनाता था।

ख) (i)दादी को किस बात का बहुत दुख था?

उत्तर- रोहित के कम अंकों के लिए उसके पिता ने दादी को ज़िम्मेदार ठहराया।इस बात के लिए दादी को बहुत दुख हुआ।

(ii) रोहित को अपने पिता का व्यवहार दादी के प्रति क्यों ठीक नहीं लगा?

रोहित के कम अंक आने पर उसके पिता ने दादी को डाँटा तो पिताजी का यह व्यवहार रोहित को अच्छा नहीं लगा।

ग)(i) रोहित ने अपनी कॉपी में ऐसा क्यों लिखा?

उत्तर-रोहित को अपने पिताजी का व्यवहार सही नहीं लगा।इसलिए उसने कॉपी में ऐसा लिखा कि जब मैं बड़ा हो जाऊँगा तो अपने माता-पिता को सम्मान दूँगा।


(ii) रोहित के लिखे इन शब्दों ने उसके माता-पिता के ऊपर क्या प्रभाव डाला?

उत्तर-रोहित के लिखे इन शब्दों को  पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी से क्षमा माँगी।

2.


व्यकित

शब्द

कारण

दादी

शांत, दयालु , ममतामयी


दादी ममतामयी, दयालु और शांत स्वाभाव की थीं। वह चुपचाप रहती थी। किसी को कुछ नहीं कहती थी।

पिता 

क्रोधी 

पिताजी बात- बात में क्रोध करते थे। दादी को डाँटते थे।

रोहित 

भावुक होशियार,समझदार



रोहित समझदार,भावुक और होशियार था। वह दादी के दर्द को समझता था



3.क) रोहित अपने माता- पिता के साथ कहाँ रहता था? 

 चंड़ीगढ़   

ख) दादी रोहित को कौन- सी कहानियाँ सुनाती थी?

नई-नई

4.बातचीत के लिए

1.ददी अपना दुख किसी को नहीं बताती थी

रोहित को छोड़कर घर में कोई भी दादी से बात नहीं करता था और उनकी बात नहीं सुनता था।

2.आप अपना दुख किसे बताते हैं

हम अपना दुख अपने माता-पिता और शिक्षकों को बताते हैं।


3.माता-पिता ने दादी से माफ़ी क्यों माँगी?

रोहित की कॉपी में लिखे शब्दों को पढ़कर उसके माता-पिता की आँखों से पश्चाताप के आँसू बहने लगे और उन्होंने दादी माँ से माफ़ी माँगी। 

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...