होली अनुच्छेद
भारत त्योहारों का देश है। यहाँ आए दिन कोई न कोई त्योहार आता रहता है। भारत में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं। हिन्दुओं के त्योहारों में होली एक प्रमुख त्योहार है। होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। होली के दिन लोग रंग और गुलाल से खेलते हैं। इस दिन सभी एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और गुलाल आदि लगाकर गले मिलते हैं। लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। होली प्यार, भाई-चारे, उल्लास तथा मस्ती का त्योहार है। हमें यह त्योहार अच्छी प्रकार से मनाना चाहिए तथा इस दिन दुश्मनी को भुलाकर, प्रेम और मित्रता की शुरुआत करनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.