मेरा विद्यालय

 मेरा विद्यालय

मेरे विद्यालय का नाम डीएवी पब्लिक स्कूल है। यह भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर में स्थित है। यह  शहर के मध्य में स्थित है। यह एक तिमंजिला बड़ा इमारत हैं। यह एक साफ़, सुथरा और सुंदर विद्यालय है। इस विद्यालय में  कई कमरे, प्रयोगशाला, पुस्तकालय,संगीत कक्ष और कंप्यूटर कक्ष हैं।  हमरे विद्यालय का वातावरण हरा-भरा भरा और शांत है।यहाँ के शिक्षक बहुत मेहनती  हैं। वे हमें पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन , अच्छे संस्कार और जीवन-मूल्य भी सिखाते हैं। हमारे विद्यालय में खेल-कूद, संगीत नृत्य और वाद-विवाद जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाता है। प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगिताएँ और उत्सव मनाए जाते हैं। विद्यालय में प्रार्थना सभा से दिन की शुरुआत होती है जो हमें भक्ति की भावना प्रदान करती है। मुझे अपने विद्यालय पर गर्व है क्योंकि यह हमें अच्छे नागरिक बनने की शिक्षा देता है।


No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

किस्से माधुरी

  किस्से कहावतों की दुनिया माधुरी  पाठ में से 1 . कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए- क) i.राहगीर  राजमहल के पास  से  गुज़रा। ii)वह   महल की  कीमत...