|
|
|
|
|
|
|
|
DAV PUBLIC SCHOOL,CHANDRASEKHARPUR,BBSR-21
HALF YEARLY EXAMINATION, 2025-26(RETEST)
·
Please check
that this question paper contains 4 printed pages.
·
Check that this
question paper contains 15 questions.
·
Write down the
serial number of the questions in the left side of the margin before attempting
it.
CLASS – IV
SUBJECT-
HINDI
Time: 2 Hours Maximum Marks: 50 सामान्य निर्देश:
·
सभी
प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है ।
खण्ड (क) – ५ अंक , खण्ड (ख) – १० अंक,
खण्ड (ग) – १५ तथा खण्ड (घ) – २० अंक का
है ।
·
उत्तर
पुस्तिका में वही क्रम संख्या लिखिए जो प्रश्न पत्र में दिए गए हैं ।
·
प्रश्नों
के सभी उपभागों के उत्तर साफ़ एवं सुंदर अक्षरों में लिखें ।
·
उत्तर
लिखने से पहले प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें ।
खण्ड - क (पठन- ५ अंक )
१. निम्नलिखित
अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। [५x१ = ५]
इस संसार में सबसे अमूल्य वस्तु
है 'समय' ।
संसार की सभी चीजों को घटाया-बढ़ाया जा सकता है पर समय को नहीं। समय किसी के अधीन
नहीं रहता । न वह रुकता है न ही किसी की प्रतीक्षा करता है विद्यार्थी जीवन में
समय का अत्यधिक महत्व है। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति भावी जीवन में सफ़ल होकर
एक श्रेष्ठ नागरिक बनता है । जेम्स वाट, मैडम
क्यूरी, आइंस्टीन एडीसन आदि ने समय के
एक-एक क्षण का सदुपयोग किया तथा संसार को अनेक आविष्कार प्रदान किए। समय का
सदुपयोग केवल मेहनती और कर्मठ व्यक्ति ही कर सकता है, आलसी
नहीं। आलस्य, समय का सबसे बड़ा शत्रु है । विद्यार्थियों को इस शत्रु
से सावधान रहना चाहिए। इसके लिए उन्हें अच्छे लोगों की संगति में रहना चाहिए।
सत्संगति में रहने वाला अपने अमूल्य समय को व्यर्थ नहीं गँवाता ।
(क) श्रेष्ठ
नागरिक बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?
(ख) समय
का सदुपयोग कौन व्यक्ति कर सकता है?
(ग) जेम्स वाट, मैडम क्यूरी आदि व्यक्तियों का उदाहरण किस लिए दिया
गया है ?
(घ) विद्यार्थियों
को किस चीज़ से सावधान रहना चाहिए?
(ड़) किसे अच्छे लोगों की संगति
में रहना चाहिए?
खण्ड – ख
(लेखन- १० अंक)
२. (क) निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर १०० शब्दों
मे अनुच्छेद लिखिए। [१x५= ५]
(i) हमारा
विद्यालय (ii) मित्रता
(ख) नीचे दिए गए चित्रों मे से किसी एक चित्र को देख कर ६०-७० शब्दों
में वर्णन कीजिए । [१x५= ५]
खण्ड – ग (व्याकरण- १५ अंक )
३. निम्नलिखित समरूपी भिन्नार्थक शब्दों से वाक्य बनाएँ
। [२x१= २]
(क) पका
(ख) पक्का
४. नीचे दिए गए विकल्पों में से
सही पर्यायवाची शब्द का चुनाव कीजिए - [२x१= २]
(क) संतान ( लड़की, भाई, औलाद, सरिता
)
(ख) तालाब
( चंद्रमा, सरोवर, सुमन, नीर )
५. लिंग बदलिए - [२x१= २]
(क) लड़क (ख) भाई
६. विकल्पों में से वाक्यांशों के लिए सही शब्द लिखिए - [२x१= २]
(क) जो राज
करे । ( पंडित, मंत्री, राजा, सैनिक )
(ख) जो पढ़ाने
का काम करे । (
विद्वान, विदुषी, शिक्षक, पढ़ंतु )
७. विकल्पों में से बहुवचन वाले
शब्द लिखें । [२x१= २]
(क)
दरवाज़ा - (
दरवाज़े , दारवाज, दारावजें, देरेवजें )
(ख) मोहल्ला - ( महोल्ले, महल्ले, मोहल्लें, मोहल्ले)
८ . निम्नलिखित शब्दों के युग्म शब्द लिखें । [२x१= २]
(क) इधर (ख) लेना
९ . नीचे दिए गए वाक्यों में संज्ञा शब्द की जगह उचित
सर्वनाम शब्द का प्रयोग [२x१= २]
करते हुए वाक्य दोबारा लिखिए ।
(क) माता
-पिता ने दादी से क्षमा माँगी ।
(ख) रोहित
की बहन उसे ‘दादी का चमचा’ कहकर चिढ़ाती थी ।
१0. नीचे दिए गए शब्दों में से कोई एक संज्ञा शब्द छाँट
कर लिखिए । [१x१= १]
(क) वह,
महल, चमकीला, घुसा
खण्ड – घ (पाठ्य-पुस्तक, २० अंक )
११. निम्नलिखित
६ प्रश्नों में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए । [५x२= १०]
(क) दादी माँ ने चप्पलों को बदलवाने के लिए
क्यों कहा?
(ख) कौन से व्यक्ति सुख पाते हैं?
(ग) गाँधी
जी पैदल यात्रा क्यों करते थे?
(घ) सलोनी
कहाँ रहती थी?
(ड़) हौदी पर गारा कौन पोत रहा था ?
(च)
दादी अपना दुख किसी को नहीं बताती थी । क्यों ?
१२. निम्नलिखित
मूल्यपरक प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए - [१x३= ३]
(क) सच्चे मित्र में कौन – कौन से गुण होते हैं ?
(ख) व्यक्ति चोरी कब करता है ?
१३. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए । [२x१= २]
(क)
बॉल (ख) झटपट
१४. रिक्त स्थानों को भरिए - [२x१= २]
(क) राजमहल में चोरी होने से …………… परेशान हो गया ।
(राजा , सिपाही, राहगीर, मंत्री)
(ख) सब रोहित को…………… का रेडियो कहते ।
(दादा, दादी, नाना,
नानी )
१५. कविता के अंश पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
लिखिए - [३x१= ३]
सबसे
पहले शुरू हुई कुछ
टिप - टिप
बूँदा – बाँदी
फिर आई
घनघोर गरजती
बारिश
के संग आँधी ।
मंगलू धोबी बाहर लपका
चाची भागी अंदर
गाय उठकर खड़ी हो गई
झबरू दौड़ा भीतर ।
(क)
सबसे पहले क्या शुरू हुई ?
(ख)
बारिश के संग क्या आई ?
(ग) चाची कहाँ भागी ?
XXXXX
https://wayground.com/join?gc=32724898
DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBSR-21
WORKSHEET- HY Revision
CLASS – IV
NAME -------------------------- SEC ----------- ROLL NO -------
1.समरुपी भिनानार्थक शब्दों से वाक्य बनाइए।
क)समान- -------------
सम्मान- -------------
ख)पता- -------------
पत्ता- -------------
2.दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए- https://wayground.com/join?gc=05875618
आँख = ----------- ------------- हाथ = ----------- -------------
पैर = ----------- ------------- पेड़ = ----------- -------------
जंगल = ----------- ------------- हिरन = ----------- -------------
पक्षी = ----------- ------------- चाँद = ----------- -------------
फूल = ----------- ------------- पानी = ----------- -------------
तालाब = ----------- ------------- प्रकाश -------------- ------------
संतान --------------- ------------ सम्मान --------------- ---------------
3.लिंग बदलिए-
चूहा- ------------- गाय- ------------- मोर- ------------- लड़की- -------------
दादा- ------------- भाई- ------------- चाचा- ------------- लेखक- -------------
4.वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए।
जो पढाने का काम करे- ------------- जो मरीजों का इलाज करे- -------------
जो कपड़ा बुने- ------------- जो लकड़ी का काम करे- -------------
जो सोने चाँदी के गहने बनाए- ------------- जो पढ़ा-लिखा न हो---------------
जो राज करे ----------------------- जिसमें विष हो -------------------------
जिसके पास धन न हो -----------------------------
5.वचन बदलिए।
कपड़ा- -------------टाँग- -------------आँख- -------------घड़ा- -------------
कहानी ------------- दरवाज़ा ---------------- मोहल्ला ------------- गितिविधि------------
6.युग्म शब्द बनाइए।
बूँदा - ------------- घास- ------------- इधर - ------------- लंबी - -------------
जल्दी - ------------- धीरे - ------------- पढ़ाई - -------------
घूमना - ------------- उठना - ------------- लेना - -------------
7.संज्ञा के बदले सर्वनाम शब्द लिखिए।
क) आम के पेड़ पर कोयल बैठी है।
उत्तर- उस पेड़ कोयल बैठी है।
ख) हिरन को देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया।
उत्तर - उसको देखते ही लोमड़ी के मुँह में पानी आ गया।
ग) रोहित भी यह सब देख रहा था।
उत्तर - वह भी यह सब देख रहा था।
घ) दादी चुपचाप अपने कमरे में चली गई।
उत्तर - वह चुपचाप अपने कमरे में चली गई।
8.दिए गए शब्दों से संज्ञा शब्द छाँटिए।
क)नोआखली,जाता,कहा,हम,नारियल
ख)जंगल,बताया,तुम,पत्थर,सुंदर,गाँधी जी
Q.9 भाषामाधुरी में से किसी एक कविता के कुछ अंश दिए जाएँगे तथा उससे एक- एक अंक के तीन प्रश्न पूछे जाएँगे।
सबने बारिश को कोसा
आँखें भी खूब दिखाईं
पर हम नाचे बारिश में
और मौजें ढेर मनाईं।
मैदानों में भागे दौड़े
मारी बहुत छलाँगें
तब ही वापस घर आए
जब थक गईं दोनों टाँगें ।
xxxxx
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.