कोयल कविता माधुरी ,भाषा अभ्यास

अभ्यास 
कविता में से 
1. कोयल देखने में कैसी है और उसकी बोली कैसी है?
कोयल देखने में काली है और उसकी बोली मीठी है।
 2. कोयल ने यह मिठास किससे पाई है?
  कोयल ने यह मिठास अपनी माँ से पाई है।
 3. माँ ने कोयल को क्या-क्या सिखाया है?
 माँ ने कोयल को डाल-डाल पर उड़ना गाना और सबसे मीठे बोल बोलना सिखाया है।
 4. सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल क्या कहलाती है?
 सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल सब चिड़ियों की रानी कहलाती है।


 5. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए- 
कोयल कोयल ......... .सच ....... बतलाना
 क्या संदेसा... लाई हो? 
बहुत दिनों के बाद ...आज..... फिर
 इस ..डाली..... पर आई हो
 क्या गाती हो किसे बुलाती
बतला दो कोयल ...रानी. । 
प्यासी धरती.....देख माँगती 
हो क्या .....मेघों..... से पानी? 


बातचीत के लिए 
- कोयल हमें मीठी वाणी बोलने का संदेश देती है। - कबीरदास जी ने भी कहा है 
__ ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। 
औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय।। 
• आप भी मीठी वाणी से संबंधित कोई कविता या दोहा सुनाइए। 
कक्षा में मीठी वाणी बोलने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। 
आपकी कल्पना 

अगर आप कोयल होते/होतीं तो क्या-क्या करते? सोचकर बताइए। 
पाठ 17 
कोयल भाषा अभ्यास
1. पाठ कोयल में से कोई चार संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए 
(क)... कोयल..... (ख) ... धरती   (घ) आम (ग) मेघ
2.पाठ 'कोयल' में से कोई चार क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए
 (क) गाती... 
(ग)माँगती .... 
(ख) बुलाती 
(घ) आई
3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए 
(क) सच – .झूठ.. 
(ग) मीठी -कड़वी 
(ख) दिन –रात .... 
(घ) बहुत - कम
4. नीचे लिखे शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए 
(क) ....काले....... बादल (ग)प्यारी माँ...... (ख) ठंडा     - पानी / (घ) छोटी - चिड़िया 
5. नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए 
(क) घर में - . घरों में 
..... (ग) पक्षियों को –पक्षी को .. (ख) महल में - महलों में(घ) हाथियों ने - हाथी ने 
.. 
6. मोटे काले शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए। 
(क) रानी महल में रहती है। 
राजा महल में  रहता है। 
(ख) लड़का कहानी पढ़ रहा है। 
लड़की कहानी पढ़ रही है।
 (ग) मोरनी नृत्य कर रही थी। 
“मोर नृत्य कर रहI था।
 (घ) अध्यापिका ने बच्चों को कविता लिखवाई। 
अध्यापक ने बच्चो को कविता लिखवाई। 
(घ) मामी पैदल जा रही हैं।
मामा पैदल जा रहे हैं। 
 7. नीचे कविता की पंक्तियाँ दी गई हैं। इनसे जुड़े तीन सवाल बनाकर लिखिए 
देखो कोयल काली है पर 
मीठी है इसकी बोली
 इसने ही तो कूक-कूककर 
आमों में मिश्री घोली
 प्रश्न (क) कोयल का रंग कैसा है? (ख) कोयल की बोली कैसी है ?(ग)कौन आमों में मिश्री घोली?
8. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए .
 (क) कूक-कूक -कोयल कूक-कूककर बोलती है। 
(ख) डाल-डाल- बंदर डाल-डाल पर लटकता है।
(ग) मीठे-मीठे - हमें सबसे मीठे-मीठे बोल बोलने चाहिए।



No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...