होली के रंग हज़ार Q/A

होली के रंग हज़ार Q/A
1.हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?
हिरणयकश्यप राजा यह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें उसकी पूजा करें।
2.होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था?क्या उसका वरदान काम आया?
होलिका को यह  वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो  लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
3.होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है
4.’दुरारी नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन की पूर्णिमा को दुरारी नाम का त्योहर मनाते हैं।
5.ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
ब्रज की होली एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरुष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं।



No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...