किस्से कहावतों की दुनिया पेज 38 List of Words Activity

https://www.educandy.com/site/resource.php?activity-code=d1b59 

किस्से कहावतों की दुनिया शब्दार्थ

 किस्से कहावतों की दुनिया  - शब्दार्थ

  • कहावतें- 

  • आकाश-पाताल एक कर देना-(मुहावरा)-बहुत परिश्रम करना 

  • मियाँ की जूती मियाँ के सीर- अपना नुकशान खुद करना 

  • कोल्हू का बैल- (मुहावरा)- निरंतर मेहनत करने वाला 

  • डकैती-लूट 

  • सिपाही-सैनिक 

  • राहगीर-पथिक

  • राजमहल-किला 

  • गुजरना-जाना 

  • पहरेदार-चौकीदार 

  • आलीशान-शानदार 

  • कीमती-मूल्यवान

  • मन डोल जाना- मुहावरा- मन में लालच आना 

  • साधारण-मामूली 

  • झोला-थैला

  • शोर मच जाना – मुहावरा- खबर फैल जाना 

  • परेशान-बेचैन, व्याकुल 

  • कोशिश-प्रयास 

  • नतीजा-परिणाम 

  • साहस-हिम्मत

  • आदेश-निर्देश  

  • कामयाब-सफल 

  • हाजिर-उपस्थित 

  • कोतवाल-दारोगा,पुलिस


  • चस्का- आदत 

  • खबर-समाचार 

  • शान-ठाठ-बाट,

  • सजा-दंड

  • खजाना-संपति 



किस्से कहावतों की दुनिया- सब्जेक्टिव प्रश्न

https://forms.gle/n4eUA8ugrbRtswAP8 

किस्से कहावतों की दुनिया क्वीज

https://quizizz.com/join?gc=20910166 

पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया -माधुरी

     पाठ - 8 किस्से कहावतों की दुनिया

पाठ में से
1.कहानी के आधार पर उत्तर दीजिए-
क) i.राहगीर राजमहल के पास से गुज़र रहा था।
ii)वह  महल की कीमती सामान को देखकर लालच में आ गया।
iii)उसने लालच में आकर कुछ कीमती सामान चुराकर झोले में डाल लिया

ख)i)चोर को चोरी करने का चस्का लग गया था।
ii)सिपहियों की सतर्कता और सावधानियों के कारण चोर पकड़ा गया।
iii)मैंने तो तुम सबको सबक सिखाने के लिए ही चोरी का नाटक किया था।

ग)i)माधो ने खीर के बारे में अपने दोस्त कालू  से पूछा।
ii)माधो देख नहीं सकता था । इसलिए उसे पता नहीं चल पा रहा था कि खीर कैसी होती है।
iii)माधो के साथी ने खीर की तुलना सफ़ेद बगुला और अपना हाथ टेढ़ी करके बताया।

2.उचित उत्तर पर सही का चिह्न लगाइए-
क) राजा  ख)  चोर    ग)मुखिया
3.इस पाठ में दो कहावतों के बनने के मज़ेदार किस्से आए हैं-
क)उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
ख) टेढ़ी खीर
                                           आपकी बात
1. महल                             गाँव
   राजा                              झोपड़ी
 रानी                                 तालाब
सिंहासन                           पेड़
 मंत्री                                  किसान
सिपाही                                खेत
2.
भाषा की बात -
1.वचन बदलो-
कहावत -कहावतें
झोला - झोले
जूती - जूतियाँ
किस्सा - किस्से
बगुला - बगुले
2.अर्थ लिखिए-
कीमती - मूल्यवान
चस्का - मज़ा
पोखर - तालाब
3.क्रिया शब्द -
क)  देखा
ख)पकड़ लिया
ग) रहते थे

होली अनुच्छेद

  होली 

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ आए दिन कोई न कोई त्योहार आता रहता है। भारत में सभी धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं। हिन्दुओं के त्योहारों में होली एक प्रमुख त्यौहार है। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।इस  दिन लोग  रंग और गुलाल से खेलते हैं। इस दिन को फाग या दुल्हँडी कहा जाता है। इस दिन छोटे-बडे, अमीर-ग़रीब, एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और गुलाल  आदि लगाकर गले मिलते हैं। चारों ओर खुशी, मस्ती और उल्लास का वातवरण रहता है।लोग नाचते-गाते हुए एक-दूसरे के घर जाते हैं और एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी मनाते हैं। होली प्यार, भाई-चारे, उल्लास तथा मस्ती का त्योहार है। हमें यह त्योहार अच्छी प्रकार से मनाना चाहिए । 


हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)

  हमारे बापू ( अनुच्छेद लेखन)

महात्मा गाँधी को हम सब 'बापू' के नाम से जानते हैं।वह हमारे राष्ट्रपिता हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी है। इनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ। इनके पिता श्री करमचंद राजकोट के दीवान थे। इनकी माता पुतलीबाई धार्मिक विचारों की महिला थीं। तेरह वर्ष की आयु में इनका विवाह कस्तूरबा से हुआ।देश की आज़ादी के लिए उन्होंने आंदोलन किया। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना। उनका 'भारत छोड़ो' आंदोलन सफल रहा और देश आज़ाद हुआ। 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गोड्से ने बापू की हत्या कर दी। उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग का सम्मान सारा संसार आज भी करता है। 


अपठित गद्यांश कक्षा 4

https://forms.gle/347MjiqwfnZJBiFa9 

किस्से कहावतों की दुनिया पेज 36 List of Words Activity educandy

https://www.educandy.com/site/resource.php?activity-code=cec04 

पहली बारिश- भाष अभ्यास

पहली बारिश- भाष अभ्यास

1.कौन क्या कर रहा है
राज मिस्त्री - दीवार बना रहा है
गाय - घास चबा रही है
झबरू - आँख मूँदकर गाय के पास लेटा है
2.क्रिया शब्द
चबा रही है          गई थी       कोसा
3.कालू कुत्ता
रीमा चाची
गीता दीदी
चम्पा गाय

4.पर्यायवाची शब्द
चाँद - चंद्रमा शशि
फूल - सुमन पुष्प
पानी - जल नीर
तालाब - सरोवर ताल
5.सही जगह पर चंद्रबिंदु लगाइयए-
उँचे आँगन माँ झाड़ियाँ दाँत मुँह
6.लिंग बदलो
चूहा चुहिया
गाय बैल
मोर मोरनी
लड़की लड़का
7.वचन बदलो
कपड़ा कपडे
टाँग टाँगें
आँख आँखें
घड़ा घड़े
8.      विशेषण          विशेष्य
क)     सूखे                कपड़े
ख)     काले               बादल
ग)     टूटी-फूटी          खाट
घ)     ऊँचे                  सुर

9.युग्म शब्द
बूँदा बाँदी
घास फूस
इधर उधर
लंबी चौड़ी
जल्दी जल्दी
धीरे धीरे
10 चित्र लेखन
यह चित्र बरसात के मौसम का है।  आसामान में काले बादल छाए हुए हैं और तेज़ हारिश हो रही है। बच्चे बारिश में भीग रहे हैं और खेल भी रहे हैं। वे बारिश में भीगकर आनंद ले रहे हैं। एक लड़की छतरी पकड़ कर नाच रही है।काले बदलों को देखकर मोर नाच रहा है। मेंढक पत्ते के नीचे बैठकर  टर्र-टर्र की आवाज़ कर रहा है।बच्चों को बारिश के पानी में ज़्यादा भीगना नहीं चाहिए।

DAV PUBLIC SCHOOL ,CSPUR ,BBBSR-21
WORKSHEET- 6 पहली बारिश
CLASS – IV
NAME -------------------------------          SEC ------ ROLL NO  -------
विकल्पों मेँ से सही उत्तर पर निशान लगाओ
1.रस्सी पर क्या  लटक रहे थे?
कुर्ता,        कपड़े,        कागज़,       कपड़ा
2.राज मिस्त्री जी को क्या ठीक करना था?
छाज्जा,      घर,         दीवार,       छज्जा
3.खतरू किसका नाम था?
अम्मा,             गाय,         कुत्ता,       मोची
4.किसने बारिश को कोसा?
अम्मा,             गाय,         खतरू,       सबने
5.मैदनों में बच्चों ने क्या किया?
खेला,        छलाँगें मारी,   दौड़े,         नहाए
6. लिंग बदलो-
चुहिया -  --------------------
बैल-  --------------------
मोरनी -  --------------------
लड़का -  --------------------
धोबिन -  --------------------

सफ़दर हाशमी की रचित कविता - किताबें कुछ कहना चाहती हैं

https://www.youtube.com/watch?v=jkcVxTmMf9w

किताबें / सफ़दर हाशमी

किताबें करती हैं बातें
बीते जमानों की
दुनिया की, इंसानों की
आज की कल की
एक-एक पल की।
खुशियों की, गमों की
फूलों की, बमों की
जीत की, हार की
प्यार की, मार की।
सुनोगे नहीं क्या
किताबों की बातें?
किताबें, कुछ तो कहना चाहती हैं
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं।
किताबों में चिड़िया दीखे चहचहाती,
कि इनमें मिलें खेतियाँ लहलहाती।
किताबों में झरने मिलें गुनगुनाते,
बड़े खूब परियों के किस्से सुनाते।
किताबों में साईंस की आवाज़ है,
किताबों में रॉकेट का राज़ है।
हर इक इल्म की इनमें भरमार है,
किताबों का अपना ही संसार है।
क्या तुम इसमें जाना नहीं चाहोगे?
जो इनमें है, पाना नहीं चाहोगे?
किताबें कुछ तो कहना चाहती हैं,
तुम्हारे पास रहना चाहती हैं!


पाठ 6 पहली बारिश माधुरी

 पाठ 6 पहली बारिश

कहानी में से
1.कपड़े रस्सी पर लटक रहे थे
2.गाय घास चबा रही थी।
3.हौदी पर गारा राज मिस्त्री पोत रहे थे।
4. अम्मा दीदी के संग राशन लेने गई थी।
5.कविता की पंक्तियाँ पूरी करो।
 मंगलू       अंदर      गाय   भीतर
6. राशन क्या होता है? अम्मा ने राशन  में क्या-क्या खरीदा होगा?
खाने-पीने के सामान को राशन कहते हैं। अम्मा ने राशन में चावल,दाल,तेल,चाय,चीनी आदि खरीदा होगा।

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...