कोयल कविता माधुरी

 17 कोयल

देखो कोयल काली है पर

मीठी है इसकी बोली ।

इसने ही तो कूक - कूककर

आमों में मिश्री घोली।

कोयल कोयल सच बतलाना

क्या संदेसा लाई हो?

बहुत दिनों के बाद आज फिर

इस डाली पर आई हो ।

क्या गाती हो किसे बुलाती

बतला दो कोयल रानी।

प्यासी धरती देख माँगती

हो क्या मेघों से पानी ?


कोयल यह मिठास क्या तुमने 

अपनी माँ से पाई है?.

माँ ने ही क्या तुमको मीठी

बोली यह सिखलाई है?

डाल-डाल पर उड़ना गाना

जिसने तुम्हें सिखाया है

सबसे मीठे-मीठे बोलो

यह भी तुम्हें बताया है

बहुत भली हो तुमने माँ की

बात सदा ही है मानी

इसीलिए तो तुम कहलाती

हो सब चिड़ियों की रानी ।


- सुभद्रा कौमारी चौहान


ऐसे भी थे बच्चे भाषा अभ्यास

 ऐसे  भी थे  बच्चे  भाषा  अभ्यास  

1. शब्दों में उचित स्थान पर नुक्ता लगाइए-

सब्ज़ी

 ज़िम्मेदारी 

आवाज़

 ज़रूरतों

2

3. नीचे दिए गए वाक्यों का काल लिखिए-

क) वह महलों की बात कर रहे हैं।                             वर्तमान काल

ख) दोपहर बाद पहलवान के ढाबे के बाहर मिलेंगे। भविष्यत् काल

ग) बच्चे- पढ़ना लिखना सीख चुके थे।                     भूतकाल

घ) बादल गरज रहे हैं।                                         वर्तमान काल

ङ) बारिश ज़रूर होगी।                                     भविष्यत् काल

4.क) उत्तर-( एक दिशा)  वह उत्तर दिशा की ओर चला गया ।

                    (जवाब)  मुझे इस प्रश्न का उत्तर मालूम नहीं ।

ख) हार- (पराजय )  हम खेल में हार गए ।

                (माला)  मेरी माँ के पास एक सुंदर हार है।

5. वचन बदलो

सब्ज़ी- सब्ज़ियाँ

रोटी - रोटियाँ

बोरी- बोरियाँ

बस्ती - बस्तियाँ

6. उचित विशेषण लिखिए-

सूखी  रोटी

फटी  बोरी

 अधनंगे  बच्चे

गंदी  थैलियाँ

7. सही शब्द छाँटकर जोड़िए और नए शब्द लिखिए

दुकान + दार =दुकानदार

माल+  दार =मालदार

केले + वाला= केलेवाला

चित्र + कार = चित्रकार

8. सही सबसे खाली वर्ग पहेली भरिए-

1. मेरा मन पढ़ाई में रम गया है।

2. आज मेरी नानी जी आई हुई हैं।

3. वहाँ सभी भूख से व्याकुल थे।

4. मैं पेड़ की बात कर रहा था ।

5. उसने अली से पूछा, किताबें क्यों फाड़ रहा है।

6. भगवान शिव का एक नाम शंकर है ।

7. वह मुझे सीख देने लगा।

8. उसे पता ना चले कि लकड़ियाँ गीली हैं।

9. वह बहुत अच्छा काम करता है।

10. उसने झुककर पेंसिल उठाई।

11. हम मौसी जी के घर जा सके ।

12. हवा का एक नाम पवन है।

9. मुहावरों का अर्थ लिखिए-

खटिया पकड़ना- बीमार पड़ना

लाचार होना -मजबूर होना/बेबस होना

दाँत किटकिटाना - ठंड से काँपना

10. पढ़ने -लिखने के महत्व के बारे में बताते हुए पोस्टर बनाकर स्लोगन या नारा लिखिए-

1.शिक्षा जीवन का आधार है।

इसके बिना सब बेकार है।

2.शिक्षा जीवन का सार सिखाती ,

सभी परेशानियों से हमें बचाती।

3.सभी समस्याओं का होगा हल,

शिक्षा से होगा एक बेहतर कल।




ऐसे भी बच्चेQ/A

   ऐसे भी बच्चेQ/A

अभ्यास 
पाठ में से 
1. पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए 
(क) लोग तो रात में सपने देखते हैं,, तू तो दिन में ही सपने देखने लगा। __
 (i) मोती ने हीरा से ऐसा क्यों कहा? 
उत्तर-मोती ने हीरा से ऐसा कहा क्योंकि हीरा ने स्कूल जाने की बात कही।

(ii) आप कौन-कौन से सपने देखते हैं? 
मैं ------ बनने का सपना देखता हूँ।

 (ख) गप्पे मारना बंद करो और धंधे पर चलो। 
i) पन्ना किस धंधे की बात कर रही थी?
पन्ना कूड़ा बीनने ,प्लाष्टिक की थैलियाँ  और रद्दी कागज़ इकट्ठे करने के धंधे की बात कर रही थी।
(ii) पन्ना को कौन-सी चिंता सता रही थी?
पन्ना को यह चिंता सता रही थी कि अगर बोरी भरकर कूड़ा इकट्ठी नहीं किया तो घर में
चूल्हा नहीं जलेगा और उसके छोटे भाई-बहन और बीमार माँ भूखे रह जाएँगे। 

(ग) हो सकता है ये बच्चे हमसे अधिक योग्य और बुद्धिमान हों।
(i) 'ये बच्चे' किसके लिए प्रयोग हुआ है? 
 ये बच्चे कूड़ा बीनने वाले  गरीब बच्चों के लिए प्रयोग हुआ है।
(ii) अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा क्यों कहा? 
अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा कहा क्योंकि गरीबी के कारण उन्हें बचपन में ही कमाने को
मज़बूर होना पड़ता है। नहीं तो ये बच्चे हमसे भी अधिक योग्य और बुद्धिमान होते।

2. कोष्ठक से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
(क) स्कूल जाते-------. को सदा टकटकी लगाकर देखते थे। (बच्चों) 
(ख) दोपहर बाद -------- के ढाबे के बाहर मिलेंगे। ( पहलवान) 


बातचीत के लिए 
1. कुछ बच्चे पढ़-लिख क्यों नहीं पाते? 
2. जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उन्हें किस प्रकार की परेशानियाँ आती होंगी? 
आपकी बात 
1. स्कूल में पढ़ने के लिए आपको जिन-जिन चीज़ों की जरूरत होती है, उन्हें लिखिए -
(क) पुस्तकें
(ख) कॉपियाँ
(घ) बैग (बस्ता)
ङ) कलम और पैंसिल
च) रबर
छ) स्कूल यूनिफॉर्म आदि
(ङ) स्केल
2. 'बाल मजदूरी' के बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए। 



भाषा की बात-
1. यु्गम शब्द(जोड़े वाले शब्द)
फटे - पुराने
पढ़ना - लिखना
इधर- उधर 
 लेना -देना
 सुबह- शाम  
रात -दिन
2. पूर्ण विराम वाले वाक्य-
चलो अब धंधा शुरू करो।
आकाश में बादल घिर आए  हैं।
प्रश्न सूचक वाले वाक्य -
क्या मेरे कंधे पर भी कभी बस्ता होगा?
क्या तुम स्कूल जाओगे ?
जीवन मूल्य
1. ऐसे अनेक बच्चे हैं जो कूड़ा बीनते हैं, जिन्हें खाने पीने के लिए चीजें नहीं मिलतीं।
ऐसे बच्चों की मदद हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर- हम उन बच्चों के माता-पिता और बच्चों को पढ़ाई- लिखाई के महत्व और फायदे के बारे में बताएँगे। उनको स्कूल जाने के लिए कहेंगे। हम अपने माता-पिता को कहकर उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करने के लिए कहेंगे।

होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए।

 होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हे पत्र लिखिए।


बी-481,सेक्टर-6,
रोहिणी,दिल्ली।
दिनांक -----

प्रिय मित्र
हम लम्बे समय से नहीं मिले। अगर तुम 2 मार्च को होली खेलने के लिए मेरे घर आओगो तो मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। पिताजी बाज़ार से बहुत सारे रंग,पिचकारी,गुलाल और मिठाइयाँ  लाए हैं। हम उस दिन शाम को पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। मैंने अपने कुछ और मित्रों को भी बुलाया है। माताजी भी तुम्हें याद कर रही हैं और वह तुम्हें देखकर बहुत खुश होंगी। मैं उस दिन तुम्हारा इन्तज़ार करूँगा।

तुम्हारा मित्र
सरोज

विज्ञापन लेखन

  

विज्ञापन लेखन

विज्ञापन दो शब्दों से मिलकर बना  है।
वि और ज्ञापन।
जिसे विशेष रूप से बताया जाए वह विज्ञापन कहलाता है।

1.जिस वस्तु का  विज्ञापन किया गया है,
उसका नाम एक से अधिक बार आना चाहिए

2.लिखावट आकर्षक होनी चाहिए।

3.आकर्षक चित्र का प्रयोग होना चाहिए।

4.विज्ञापन वस्तु के गुणों का उल्लेख ज़रूर होना चाहिए।

5.वज्ञापन  में नयापन ,वर्तमान से जुड़ा तथा दूसरों से अलग होना  चाहिए

6.विज्ञापन में नारा (स्लोगान ) अवश्य होना चाहिए


होली के रंग हज़ार Q/A,जीवन मूल्य

   होली के रंग हज़ार Q/A

1.हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?
हिरण्यकश्यप राजा यह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें उसकी पूजा करें।
2.होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था?क्या उसका वरदान काम आया?
होलिका को यह  वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो  लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
3.होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है
4.’दुरारी नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन की पूर्णिमा को दुरारी नाम का त्योहर मनाते हैं।
5.ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
ब्रज की होली कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरूष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं। पुरूष रंग डालने की कोशिश करते हैं और मार खाते हैं।
6.रिक्त स्थान भरिए-
क) होली  रंगों का त्योहार है।
ख) यह रंग है - मस्ती और उल्लास का रंगा ।
ग) होली मुख्य रूप से  उत्तर भारत का पर्व है।
घ) इसे हम बसंत में मनाते हैं।
ङ) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं- गरमी और बरसात


6.होली मनाते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ बरतेंगे?

होली मनाते समय हमें कई सावधानियाँ बरतनी चाहिए।हमें किसी की आँखों में रंग नहीं डालना चाहिए। हमें गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हमें रासायनिक रंगो का प्रयोग नहीं करना चाहिए।


7.प्राकृतिक रंगों  से होली खेलने के लिए आप कौन-कौन से रंग बना सकते हैं?

प्राकृतिक रंगों  से होली खेलने के लिए हम टेसू के फूलों से लाल रंग बना सकते हैं।

8.आप के यहाँ होली कैसे मनाई जाती है?

उत्तर :
मेरे यहाँ होली पर सभी नये-नये कपड़े पहनते हैं। घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। पकवान एक दूसरे को खिलाते तथा खाते हैं। एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और अबीर लगाकर गले मिलते हैं।

त्योहार की दुनिया

त्योहार -  राज्य

बैसाखी-  पंजाब

गणेश चतुर्थी -महाराष्ट्र

ओणम - केरल

पोंगल - तमिलनाडु

दुर्गा पूजा - पश्चिम बंगाल

भाषा की बात

1.नुक्ता वाले शब्द

ख़ास,चीज़ें,ज़मीन,रोज़मर्रा,ज़्यादा,ज़िक्र

2.वचन बदलिए-

लकड़ी - लकड़ियाँ

मूर्तियाँ - मूर्ति

कहानी - कहानियाँ

महिला - महिलाएँ

जीवन मूल्य

1.त्योहार आपसी भाई-चारा,प्रेम बढ़ाता है।हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए? 

उत्तर -हमें त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार तथा भाई-चारे के साथ मनाना चाहिए।

2.होली के मौके पर हम ऐसा क्या करें जिससे सबको खुशी मिले? 

उत्तर-होली के मौके पर हमें किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग नहीं डालना चाहिए , किसीको दिल दुखाने वाली बात  नहीं करनी चाहिए और मज़ाक भी  उड़ानी नहीं चाहिए।




विज्ञापन लेखन के उदाहरण

 विज्ञापन लेखन के उदाहरण https://drive.google.com/drive/folders/1EUp4kI9-ovrpAd0YHG5x0vEdkHn2PRhY?usp=drive_link   विज्ञापन लेखन विज्ञापन दो...