चतुर चित्रकार भाषा अभ्यास 20 MCQ

             चतुर चित्रकार भाषा अभ्यास 20 MCQ 

  1. 'चोर' शब्द का समान लय वाला शब्द क्या है? 

(क) देर (ख) मोर (ग) होश (घ) डरपोक उत्तर:

    2. 'होश' शब्द का समान लय वाला शब्द क्या है?

 (क) देर (ख) रोक (ग) जोश (घ) कायर उत्तर: 

  1. पाठ 'चतुर चित्रकार' में प्रयुक्त संज्ञा शब्द कौन सा है? 

(क) समझदार (ख) खूँखार (ग) पीले (घ) नाव उत्तर: 

  1. दिए गए शब्दों में से वर्णमाला के क्रमानुसार 'कलम' के बाद आने वाला संज्ञा शब्द कौन सा है?

 (क) बाँस (ख) चित्र (ग) जंगल (घ) झील उत्तर: 

  1. 'मित्र' शब्द का उलटा अर्थ वाला शब्द क्या है? 

(क) वीर (ख) कायर (ग) शत्रु (घ) आगे उत्तर: 

  1. 'कायर' शब्द का उलटा अर्थ वाला शब्द क्या है?

 (क) डरपोक (ख) काँटा (ग) वीर (घ) पीछे उत्तर: 

  1. वाक्य "सभी बच्चे भूरी बिल्ली के आगे ______ घूम रहे थे।" को पूरा करने के लिए 'आगे' का उलटा अर्थ वाला शब्द चुनिए।

 (क) इधर (ख) मित्र (ग) पीछे (घ) उधर उत्तर:

  1. वह शब्द जो किसी संज्ञा की विशेषता बताता है, उसे क्या कहते हैं? 

(क) संज्ञा (ख) क्रिया (ग) मुहावरा (घ) विशेषण उत्तर: (घ) विशेषण

  1. 'खूँखार' शब्द किस की विशेषता बता रहा है?

 (क) पहाड़ (ख) पत्ते (ग) शेर (घ) चित्रकार उत्तर:

  1. 'ऊँचा' शब्द किस की विशेषता बताता है?

 (क) पहाड़ (ख) पेड़ (ग) पत्ते (घ) शेर उत्तर:

  1. चंद्रबिंदु लगने या न लगने से अर्थ बदल जाता है। 'बाँस' का मतलब क्या है?

 (क) बदबू (ख) दुर्गंध (ग) एक पेड़ का नाम (घ) मुहावरा उत्तर:

  1. 'बास' शब्द का मतलब क्या है?

 (क) पेड़ (ख) बदबू, दुर्गंध (ग) चाकू से काटना (घ) बोलना उत्तर:

  1. 'होश उड़ना' मुहावरे का क्या मतलब है?

 (क) बहुत गुस्सा होना (ख) नौ दो ग्यारह होना (ग) साफ़ मना कर देना (घ) घबरा जाना या डर जाना    उत्तर: 

  1. शेर को देखकर 'पसीने छूटने लगे', 'पैरों तले ज़मीन खिसक गई', और 'हाथ-पाँव फूल गए' ये सभी किसके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुहावरे हैं?

 (क) कामचोरी (ख) खुशी (ग) घबरा जाने या डर जाने (घ) मना करने 

उत्तर:

  1. 'नौ दो ग्यारह होना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है? 

(क) बहुत घबरा जाना (ख) साफ़ मना कर देना (ग) डर कर भाग जाना (घ) पसीने छूटना

 उत्तर: 

  1. 'अँगूठा दिखाना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

 (क) बहुत घबरा जाना (ख) साफ़ मना कर देना (ग) डर कर भाग जाना (घ) हिम्मत बँधना 

उत्तर:

  1. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनिए: 'जो कविता लिखे'।

 (क) चित्रकार (ख) वनवासी (ग) कामचोर (घ) कवि

 उत्तर:

  1. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द चुनिए: 'जो काम से जी चुराए'।

 (क) चित्रकार (ख) वीर (ग) कवि (घ) कामचोर उत्तर:

  1. 'कायर' का समान अर्थ वाला शब्द क्या है?

 (क) पर्वत (ख) नेत्र (ग) डरपोक (घ) तस्वीर उत्तर:

  1. कहानी के अनुसार, चित्रकार ने शेर से जान कैसे बचाई?

 (क) उसने शेर का सुंदर चित्र बनाकर। (ख) वह झील किनारे नाव और बाँस की सहायता से चुपचाप खिसक गया। (ग) उसने शेर को मुहावरे सुनाकर। (घ) उसने शेर को 'अँगूठा दिखा' दिया। 

उत्तर: 


No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...