अपने प्रिय मौसम के बारे में बताते हुए नानी जी को पत्र लिखिए।
अपना पता- .............
दिनांक...............
प्रिय नानी जी,
सादर प्रणाम।
मैं यहाँ ठीक हूँ और आशा करता हूँ कि आप भी ठीक होंगी। नानी जी, आज मैं आपको मेरे प्रिय मौसम के बारे में बताने जा रहा हूँ । मेरा प्रिय मौसम सर्दी का मौसम है। इस मौसम में ठंडी-ठंडी हवा चलती है और धूप में बैठना बहुत अच्छा लगता है। गर्म-गर्म गाजर का हलवा और सूप भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। सर्दियों में मैं खेलता हूँ और गर्म कपड़े पहनता हूँ। इस मौसम में पेड़ों पर नई पत्तियाँ आती हैं और मौसम बहुत सुहावना लगता है। मुझे सर्दी का मौसम बहुत पसंद है।
आपका प्यारा नाती/नातिन
_________ (अपना नाम लिखें)
..............................................................
अपने प्रिय मौसम के बारे में बताते हुए नानी जी को पत्र लिखिए ।
VIM ...... शैलश्री विहार
चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर।
दिनांक- ......... नवम्बर, 2025
प्रिय नानी जी,
सादर प्रणाम।
हम सब यहाँ सकुशल हैं आशा करता हूँ कि आप लोग भी वहाँ सकुशल होंगे । आज मैं आपको अपने प्रिय मौसम के बारे में बताने जा रहा हूँ । मुझे बरसात का मौसम बहुत अच्छा लगता है ।बारिश आने पर मौसम बहुत सुहवना हो जाता है।बारिश होने पर मैं कागज़ की नाव बनाकर पानी में बहाता हूँ।कभी-कभी मैं अपने दोस्तों के साथ बारिश में खेलता हूँ।मुझे गरम-गरम पकौड़े और जलेबी खाना अच्छा लगता है।आसमान में इंद्रधनुष मुझे अच्छा लगता है। नाना जी को मेरा प्रणाम कहना । दिवाली की छुट्टी में मैं आपसे मिलने ज़रूर जाऊँगा।
आपका प्यारा नाती/नतिनी
.......... अपना नाम
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.