होली के रंग हज़ार-माधुरी Q/A, VBQ

 
 होली के रंग हज़ार
पाठ में से
प्रश्न 1.
हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?
उत्तर :
हिरण्यकश्यप राजा चाहता था कि सभी लोग उसे ही भगवान मानें और उसकी पूजा करें।
प्रश्न 2.
होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था? क्या उसका वरदान काम आया?
उत्तर :
होलिका को यह  वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो  लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
प्रश्न 3.
होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
उत्तर :
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
प्रश्न 4.
‘दुरारी’ नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
उत्तर :
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी ‘दुरारी’ नाम का त्योहार मनाते हैं।
प्रश्न 5.
ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
उत्तर :
ब्रज की होली कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरूष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं। पुरूष रंग डालने की कोशिश करते हैं और मार खाते हैं।
प्रश्न 6.
सही शब्द से रिक्त स्थान भरिए-
(क) होली _______ का त्योहार है। (रंगों/दीपों)
(ख) यह रंग है-मस्ती और _______ का रंग। (उत्सुकता/उल्लास)
(ग) होली मुख्य रूप से _______ भारत का पर्व है। (दक्षिण/उत्तर)
(घ) इसे हम _______ में मनाते हैं। (बसंत/पतझड़)
(ङ) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं-गरमी और _______ (सरदी/बरसाते)
उत्तर :
(क) रंगों
(ख) उल्लास
(ग) उत्तर
(घ) बसंत
(ङ) सरदी
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
होली मनाते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ बरतेंगे?
उत्तर :

होली मनाते समय हमें कई सावधानियाँ बरतनी चाहिए।हमें किसी की आँखों में रंग नहीं डालना चाहिए। हमें गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

हमें रासायनिक रंगो का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 2.
प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए आप कौन-कौन से रंग बना सकते हैं? बताइए।
उत्तर :
टेसू के फूलों से लाल रंग बना सकते हैं।

आपकी बात

आपके यहाँ होली कैसे मनाई जाती है? लिखिए-
उत्तर :
मेरे यहाँ होली पर सभी नये-नये कपड़े पहनते हैं। घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। पकवान एक दूसरे को खिलाते तथा खाते हैं। एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और अबीर लगाकर गले मिलते हैं।

त्योहारों की दुनिया

नीचे दी गई सूचियों में त्योहार व उन राज्यों के नाम लिखे हैं जिनमें ये त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं। सही जोड़े मिलाइए-


उत्तर :

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में आए नुक्ता वाले कोई पाँच शब्द लिखिए-
(क) _________ (ख) _________
(ग) _________(घ) _________
(ङ) _________
उत्तर :
(क) ज़रूरी
(ख) ख़ास
(ग) तेज़
(घ) रोज़मर्रा
(ङ) नाराज़

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के बदले हुए वचन रूप को पाठ में से ढूँढकर लिखिए-
(क) लकड़ी – _________
(ख) मूर्तियाँ – _________
(ग) कहानियाँ – _________
(घ) महिला – _________
उत्तर :
(क) लकड़ी – लकड़ियाँ
(ख) मूर्तियाँ – मूर्ति
(ग) कहानियाँ – कहानी
(घ) महिला- महिलाएँ

यह भी जानें

जापान में लोग फूलों के त्योहार मनाने के शौकीन होते हैं। फूलों के मौसम में जापानी इनके स्वागत में कमलोत्सव, चेरी-उत्सव और क्रिसेन्थिमम (गुलदाऊदी) उत्सव आदि नामों से त्योहार मनाते हैं।

वे जापानी फूलों पर कविता कहते हैं। उन कविताओं को फूलों के पौधों पर ही लटकाकर घर लौटते हैं।


कमलों के मौसम में शिक्षकगण अपने विद्याधियों को सूर्योदय से पहले कमलों के तालाब पर ले जाते हैं और समझाते हैं कि कमल किस तरह खिलते हैं।

हमारे देश के कुमाऊँ अंचल में भी फूलों से जुड़ा एक त्योहार ‘फुलस ग्यान’ यानी ‘फूल संक्रांति’ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से

बच्चों का त्योहार है। यह त्योहार चैत माह के प्रथम दिन मनाया जाता है। बच्चे सवेरे से ही अपनी-अपनी टोकरियाँ लेकर रंग-बिरंगे फूल लाने निकल पड़ते हैं। माताएँ बच्चों के लिए पकवान बनाती हैं। बच्चे घर-घर जाकर ‘नया वर्ष कल्याणकारी हो’ की आवाज़ के साथ फूल डालते हैं। बदले में उन्हें फल, फूल, पकवान और पैसे आदि मिलते हैं।

जीवन मूल्य

प्रश्न 1.
त्योहार आपसी भाई-चारा, प्रेम बढ़ाते हैं। हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए?
उत्तर :
हमें त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार तथा भाईचारे से मनाने चाहिए।

प्रश्न 2.
होली के मौके पर हम ऐसा क्या न करें जिससे वह सभी को खुशी दे सके?
उत्तर :
होली के मौके पर हमें किसी को मज़ाक में गलत बात नहीं बोलना चाहिए। ऐसा न करके हम सभी को खुशी दे सकते हैं।

कुछ करने के लिए

कटी भिंड़ी में रंग लगाकर तरह-तरह के डिज़ाइन बनाइए-
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करे।




No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...