ऐसे भी बच्चे Q/A,VBQ

    ऐसे भी बच्चेQ/A

अभ्यास 
पाठ में से 
1. पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए 
(क) लोग तो रात में सपने देखते हैं,, तू तो दिन में ही सपने देखने लगा। __
 (i) मोती ने हीरा से ऐसा क्यों कहा? 
उत्तर-मोती ने हीरा से ऐसा कहा क्योंकि हीरा ने स्कूल जाने की बात कही।

(ii) आप कौन-कौन से सपने देखते हैं? 
मैं  सपना देखता हूँ  कि पढ़-लिखकर एक अच्छा नागरिक बनकर  देश की सेवा कर सकूँ और  देश का नाम रोशन कर सकूँ। 

 (ख) गप्पे मारना बंद करो और धंधे पर चलो। 
i) पन्ना किस धंधे की बात कर रही थी?
पन्ना कूड़ा बीनने ,प्लाष्टिक की थैलियाँ  और रद्दी कागज़ इकट्ठे करने के धंधे
की बात कर रही थी।
(ii) पन्ना को कौन-सी चिंता सता रही थी?
पन्ना को यह चिंता सता रही थी कि अगर बोरी भरकर कूड़ा इकट्ठी नहीं किया तो घर में
चूल्हा नहीं जलेगा और उसके छोटे भाई-बहन और बीमार माँ भूखे रह जाएँगे। 

(ग) हो सकता है ये बच्चे हमसे अधिक योग्य और बुद्धिमान हों।
(i) 'ये बच्चे' किसके लिए प्रयोग हुआ है? 
 ये बच्चे कूड़ा बीनने वाले  गरीब बच्चों के लिए प्रयोग हुआ है।
(ii) अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा क्यों कहा? 
अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा कहा क्योंकि गरीबी के कारण उन्हें बचपन में
ही कमाने को मज़बूर होना पड़ता है। नहीं तो ये बच्चे हमसे भी अधिक योग्य और बुद्धिमान होते।

2. कोष्ठक से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
(क) स्कूल जाते-------. को सदा टकटकी लगाकर देखते थे। (बच्चों) 
(ख) दोपहर बाद -------- के ढाबे के बाहर मिलेंगे। ( पहलवान) 


बातचीत के लिए 
1. कुछ बच्चे पढ़-लिख क्यों नहीं पाते? 

कुछ बच्चे गरीबी और माता-पिता ने होने के कारण बचपन में ही पैसा कमाने के लिए मजबूर हो जाते हैं और वे बच्चे पढ़-लिख नहीं पाते।

2. जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उन्हें किस प्रकार की परेशानियाँ आती होंगी? 
जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उनके जीवन में कई तरह की परेशानियाँ आती हैं। वे स्वावलंबी नहीं बन पाते। उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान नहीं हो पाती। उनके अंदर आत्मविश्वास नहीं रह पाता। समाज में उनकी सही पहचान नहीं बन पाती। वे समाज तथा घर में सम्मान पाने से वंचित रह जाते हैं।
आपकी बात 
1. स्कूल में पढ़ने के लिए आपको जिन-जिन चीज़ों की जरूरत होती है, उन्हें लिखिए -
(क) पुस्तकें
(ख) कॉपियाँ
(घ) बैग (बस्ता)
ङ) कलम और पैंसिल
च) रबर
छ) स्कूल यूनिफॉर्म आदि
(ङ) स्केल
2. 'बाल मजदूरी' के बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए। 



भाषा की बात-
1. युग्म शब्द(जोड़े वाले शब्द)
फटे - पुराने
पढ़ना - लिखना
इधर- उधर 
 लेना -देना
 सुबह- शाम  
रात -दिन
2. पूर्ण विराम वाले वाक्य-
चलो अब धंधा शुरू करो।
आकाश में बादल घिर आए  हैं।
प्रश्न सूचक वाले वाक्य -
क्या मेरे कंधे पर भी कभी बस्ता होगा?
क्या तुम स्कूल जाओगे ?
जीवन मूल्य
1. ऐसे अनेक बच्चे हैं जो कूड़ा बीनते हैं, जिन्हें खाने पीने के लिए चीजें नहीं मिलतीं।
ऐसे बच्चों की मदद हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर- हम उन बच्चों के माता-पिता और बच्चों को पढ़ाई- लिखाई के महत्व और फायदे के बारे में बताएँगे। उनको स्कूल जाने के लिए कहेंगे। हम अपने माता-पिता को कहकर उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करने के लिए कहेंगे।
प्रश्न 2.
यदि आप किसी बहुत छोटे बच्चे को ढाबे पर या किसी दुकान में काम करते देखेंगे तो क्या करेंगे और क्यों?
उत्तर :
यदि किसी छोटे बच्चे को ढाबे पर काम करते देखेंगे तो हम उन्हें पढ़ने-लिखने से होने वाले फायदे के बारे में बताएँगे। साथ ही उन्हें यह भी बताएँगे कि पढ़-लिख कर वे एक अच्छी नौकरी कर सकते हैं और उन्हें कोई भी धोखा नहीं  दे सकत है। वे  देश के एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

कुछ करने के लिए
प्रश्न 1.
अपने घर के आस-पास जो बच्चे स्कूल नहीं जाते, उन्हें पार्क में इकट्ठा करके स्कूल जाने के फ़ायदों के बारे में बताइए।
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

प्रश्न 2.
विभिन्न चेहरों को देखकर बताइए कौन कैसा दिखता है?


उत्तर :
1. सोच रहा है।
2. हँस रहा है।
3. खुश हो रहा है।
3. गुस्सा में है।
4. रो रहा है।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...