विज्ञापन लेखन


विज्ञापन लेखन

विज्ञापन दो शब्दों से मिलकर बना  है।वि और ज्ञापन।
जिसे विशेष रूप से बताया जाए वह विज्ञापन कहलाता है।
1.जिस वस्तु का  विज्ञापन किया गया है,उसका नाम एक से अधिक बार आना चाहिए
2.लिखावट आकर्षक होनी चाहिए।
3.आकर्षक चित्र का प्रयोग होना चाहिए।
4.विज्ञापन वस्तु के गुणों का उल्लेख ज़रूर होना चाहिए।
5.वज्ञापन प्रस्तुती में नयापन ,वर्तमान से जुड़ा तथा दूसरों से अलग होना  चाहिए
6.विज्ञापन में नारा (स्लोगान ) अवश्य होना चाहिए


होली के रंग हज़ार Q/A

होली के रंग हज़ार Q/A
1.हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था?
हिरणयकश्यप राजा यह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें उसकी पूजा करें।
2.होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था?क्या उसका वरदान काम आया?
होलिका को यह  वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो  लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
3.होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है
4.’दुरारी नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन की पूर्णिमा को दुरारी नाम का त्योहर मनाते हैं।
5.ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
ब्रज की होली एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरुष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं।



कोयल कविता माधुरी ,भाषा अभ्यास

अभ्यास 
कविता में से 
1. कोयल देखने में कैसी है और उसकी बोली कैसी है?
कोयल देखने में काली है और उसकी बोली मीठी है।
 2. कोयल ने यह मिठास किससे पाई है?
  कोयल ने यह मिठास अपनी माँ से पाई है।
 3. माँ ने कोयल को क्या-क्या सिखाया है?
 माँ ने कोयल को डाल-डाल पर उड़ना गाना और सबसे मीठे बोल बोलना सिखाया है।
 4. सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल क्या कहलाती है?
 सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल सब चिड़ियों की रानी कहलाती है।


 5. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए- 
कोयल कोयल ......... .सच ....... बतलाना
 क्या संदेसा... लाई हो? 
बहुत दिनों के बाद ...आज..... फिर
 इस ..डाली..... पर आई हो
 क्या गाती हो किसे बुलाती
बतला दो कोयल ...रानी. । 
प्यासी धरती.....देख माँगती 
हो क्या .....मेघों..... से पानी? 


बातचीत के लिए 
- कोयल हमें मीठी वाणी बोलने का संदेश देती है। - कबीरदास जी ने भी कहा है 
__ ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। 
औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय।। 
• आप भी मीठी वाणी से संबंधित कोई कविता या दोहा सुनाइए। 
कक्षा में मीठी वाणी बोलने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। 
आपकी कल्पना 

अगर आप कोयल होते/होतीं तो क्या-क्या करते? सोचकर बताइए। 
पाठ 17 
कोयल भाषा अभ्यास
1. पाठ कोयल में से कोई चार संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए 
(क)... कोयल..... (ख) ... धरती   (घ) आम (ग) मेघ
2.पाठ 'कोयल' में से कोई चार क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए
 (क) गाती... 
(ग)माँगती .... 
(ख) बुलाती 
(घ) आई
3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए 
(क) सच – .झूठ.. 
(ग) मीठी -कड़वी 
(ख) दिन –रात .... 
(घ) बहुत - कम
4. नीचे लिखे शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए 
(क) ....काले....... बादल (ग)प्यारी माँ...... (ख) ठंडा     - पानी / (घ) छोटी - चिड़िया 
5. नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए 
(क) घर में - . घरों में 
..... (ग) पक्षियों को –पक्षी को .. (ख) महल में - महलों में(घ) हाथियों ने - हाथी ने 
.. 
6. मोटे काले शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए। 
(क) रानी महल में रहती है। 
राजा महल में  रहता है। 
(ख) लड़का कहानी पढ़ रहा है। 
लड़की कहानी पढ़ रही है।
 (ग) मोरनी नृत्य कर रही थी। 
“मोर नृत्य कर रहI था।
 (घ) अध्यापिका ने बच्चों को कविता लिखवाई। 
अध्यापक ने बच्चो को कविता लिखवाई। 
(घ) मामी पैदल जा रही हैं।
मामा पैदल जा रहे हैं। 
 7. नीचे कविता की पंक्तियाँ दी गई हैं। इनसे जुड़े तीन सवाल बनाकर लिखिए 
देखो कोयल काली है पर 
मीठी है इसकी बोली
 इसने ही तो कूक-कूककर 
आमों में मिश्री घोली
 प्रश्न (क) कोयल का रंग कैसा है? (ख) कोयल की बोली कैसी है ?(ग)कौन आमों में मिश्री घोली?
8. नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए .
 (क) कूक-कूक -कोयल कूक-कूककर बोलती है। 
(ख) डाल-डाल- बंदर डाल-डाल पर लटकता है।
(ग) मीठे-मीठे - हमें सबसे मीठे-मीठे बोल बोलने चाहिए।



ऐसे भी बच्चेQ/A

ऐसे भी बच्चेQ/A
अभ्यास 
पाठ में से 
1. पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए 
(क) लोग तो रात में सपने देखते हैं,, तू तो दिन में ही सपने देखने लगा। __
 (i) मोती ने हीरा से ऐसा क्यों कहा? 
उत्तर-मोती ने हीरा से ऐसा कहा क्योंकि हीरा ने स्कूल जाने की बात कहीं।
(ii) आप कौन-कौन से सपने देखते हैं? 
मैं डॉक्टर बनने का सपना देखता हूँ।

 (ख) गप्पे मारना बंद करो और धंधे पर चलो। 
i) पन्ना किस धंधे की बात कर रही थी?
पन्ना कूड़ा बीनने ,प्लाष्टिक की थैलियाँ  और रद्दी कागज़ इकट्ठे करने के धंध की बात कर रही थी।
(ii) पन्ना को कौन-सी चिंता सता रही थी?
पन्ना को यह चिंता सता रही थी कि अगर बोरी भरकर कूड़ा इकट्ठी नहीं किया तो घर में चूल्हा नहीं जलेगा
और उसके छोटे भाई-बहन और बीमार माँ भूखे रह जाएँगे। 

(ग) हो सकता है ये बच्चे हमसे अधिक योग्य और बुद्धिमान हों।
(i) 'ये बच्चे' किसके लिए प्रयोग हुआ है? 
 ये बच्चे कूड़ा बीनने वाले  गरीब बच्चों के लिए प्रयोग हुआ है।
(ii) अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा क्यों कहा? 
अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा कहा क्योंकि गरीबी के कारण उन्हें बचपन में ही कमाने को मज़बूर होना पड़ता है।
नहीं तो ये बच्चे हमसे भी अधिक योग्य और बुद्धिमान होते

2. कोष्ठक से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
(क) स्कूल जाते-------. को सदा टकटकी लगाकर देखते थे। (बच्चों) 
(ख) दोपहर बाद -------- के ढाबे के बाहर मिलेंगे। ( पहलवान) 


बातचीत के लिए 
1. कुछ बच्चे पढ़-लिख क्यों नहीं पाते? 
2. जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उन्हें किस प्रकार की परेशानियाँ आती होंगी? 
आपकी बात 
1. स्कूल में पढ़ने के लिए आपको जिन-जिन चीज़ों की जरूरत होती है, उन्हें लिखिए -
(क) पुस्तकें
(ख)कॉपियाँ
(घ) बैग (बस्ता)
ङ) कलम और पैंसिल
च) रबर
छ)स्कूल यूनिफॉर्म आदि
(ङ) 2. 'बाल मजदूरी' के बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए। 



79 

फैलती चप्पलें भाअ

        फैलती चप्पलें भाअ                              https://quizizz.com/embed/quiz/5eb8d3fa1451e6001babc4c1   फैलती चप्पलें भाअ  1.चित्र ...