एक थी स्वाति-बातचीत के लिए ,जीवन मूल्य

बातचीत के लिए 

प्रश्न 1.

छात्रावास में किस प्रकार का अनुशासन होता होगा?
उत्तर :
छात्रावास में कड़ा अनुशासन होता होगा। छात्रावास में जो नियम बनाए गए होंगे उस नियम का पालन करना आवश्यक होता होगा अन्यथा कड़ी सजा मिलती होगी।

प्रश्न 2.
लड़कियों को निडर तथा साहसी बनाने के लिए क्या बातें बताई जाती होंगी?
उत्तर :
लड़कियों को साहसी और निडर बनाने के लिए उन्हें सजग और चौकस रहने को सिखाई जाती होंगी तथा अपने अंदर आत्मविश्वास रखने जैसी बातें सिखाई जाती होंगी।

प्रश्न 3.
चोरों ने छत पर गाँठ बँधा रस्सा क्यों फेंका होगा?
उत्तर :
रस्सा के सहारे छत पर से नीचे आँगन में उतरने और फिर आँगन से ऊपर छत पर जाने के लिए चोरों ने छत पर गाँठ बँधा रस्सा फेंका होगा।

प्रश्न 4.
किसी ऐसी घटना के बारे में बताइए जब आपको पुरस्कार मिला हो?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।

आपकी कल्पना

अगर आप स्वाति की जगह होते तो चोरों का मुकाबला कैसे करते?
उत्तर :
छात्र/छात्राएँ स्वयं करे।

भाषा की बात

1. योजक चिह्न (-) वाले शब्द लिखिए-
(क) जूडो – करटे
(ख) सभा – _______
(ग) खाँसते – _______
(घ) सूझ – _______
(ङ) आस – _______
(च) पढ़ाई – _______
उत्तर :
(क) जूडो – कराटे
(ख) सभा – भवन
(ग) खाँसते – खाँसते
(घ) सूझ – बूझ
(ङ) आस – पास
(च) पढ़ाई – लिखाई

2. सही शब्दांश चुनकर शब्द के आगे लगाइए-

(क) ______ भाव
(ख) ______ सफलता
(ग) ______ रक्षा
(घ) _______ जय
उत्तर :
(क) प्रभाव
(ख) असफलता
(ग) सुरक्षा
(घ) विजय

जीवन मूल्य

प्रश्न 1.
स्वाति ने सूझ-बूझ से काम किया और चोरों को पकड़वा दिया। आप मुसीबतों का सामना कैसे करते हो?
उत्तर :
हम मुसीबतों का सामना करने के लिए अपने आत्मविश्वास, सूझ-बूझ, धैर्य और साहस का उपयोग  करते हैं क्योंकि मुसीबतों में यह सब गुण काम आते हैं।

प्रश्न 2.

विषैली चीज़ों से दूर रहना चाहिए, क्यों?
उत्तर :

विषैली चीज़ें खतरनाक होती हैं क्योंकि वे शरीर को तुरंत प्रभावित करती हैं शरीर पर बुरा प्रभाव डालती हैं, जिसके कारण खाँसी आना, गिर पड़ना, और बेहोश हो जाना जैसी गंभीर स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन चीज़ों से दूर रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
लड़कियों को किसी भी रूप में कम नहीं समझना चाहिए। क्यों?
उत्तर :

लड़कियों को किसी भी रूप में कम नहीं समझना चाहिए क्योंकि वे बुद्धि, साहस, सूझ-बूझ का प्रदर्शन करके किसी भी संकट का सफलतापूर्वक सामना कर सकती हैं।
 लड़कियाँ पहाड़ की चोटी पर पहुँचने से लेकर समंदर पार करने तक का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। वे खेलों से लेकर जीवन के हर क्षेत्र में भी देश का नाम रौशन कर रही हैं।

कुछ करने के लिए

अपने स्कूल की एक दिन की गतिविधियाँ लिखिए-

उत्तर :

कालांशसमयगतिविधियाँ

7.50 से 8.10 तक
8.15 से 10.30 तक
प्रार्थना सभा
पढ़ाई
10 : 30 से 11 : 00 तकटिफिन 
11 : 00से 1 : 50  तक
1.50
पढ़ाई
छुट्टी

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...