कोयल भाषा अभ्यास

 

Chapter 17 कोयल

प्रश्न 1.
पाठ कोयल में से कोई चार संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए-
(क) ____________
(ख) ____________
(ग) ____________
(घ) ____________
उत्तर :
(क) कोयल
(ख) आम
(ग) माँ
(घ) चिड़िया

प्रश्न 2.
पाठ ‘कोयल’ में से कोई चार क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-
(क) ____________
(ख) ____________
(ग) ____________
(घ) ____________
उत्तर :
(क) कहलाती
(ख) सिखलाती
(ग) बतलाना
(घ) बुलाती

प्रश्न 3.

नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
(क) सच – ____________
(ख) दिन – ____________
(ग) मीठी – ____________
(घ) बहुत – ____________
उत्तर :
(क) झूठ
(ख) रात
(ग) कड़वी
(घ) कम

प्रश्न 4.
नीचे लिखे शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए-
(क) बादल
(ख) पानी
(ग) माँ
(घ) चिड़िया
उत्तर :
(क) काले
(ख) साफ
(ग) प्यारी
(घ) छोटी

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए-
(क) घर में
(ख) महल में
(ग) पक्षियों को
(घ) हाथियों ने
उत्तर :
(क) घरों में
(ख) महलों में
(ग) पक्षी को
(घ) हाथी ने

प्रश्न 6.

मोटे काले शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए-
(क) रानी महल में रहती है।
(ख) लड़का कहानी पढ़ रहा है।
(ग) मोरनी नृत्य कर रही थी।
(घ) अध्यापिका ने बच्चों को कविता लिखवाई।
(ङ) मामी पैदल जा रही हैं।
उत्तर :
(क) राजा महल में रहता है।
(ख) लड़की कहानी पढ़ रही है।
(ग) मोर नृत्य कर रहा था।
(घ) अध्यापक ने बच्चों को कविता लिखवाया।
(ङ) मामा पैदल जा रहे हैं।

प्रश्न 7.
नीचे कविता की पंक्तियाँ दी गई हैं। इनसे जुड़े तीन सवाल बनाकर लिखिए
देखो कोयल काली है पर
मीठी है इसकी बोली
इसने ही तो कूक-कूककर
आमों में मिश्री घोली

उत्तर :
(क) कोयल कैसी होती है?
(ख) कोयल कैसे बोलती है?
(ग) आमों में मिश्री किसने घोली?

प्रश्न 8.

नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(क) कूक-कूक = __________
(ख) डाल-डाल = __________
(ग) मीठे-मीठे = __________
उत्तर :
(क) कोयल कूक-कूककर आमों में मिश्री घोलती है।
(ख) कोयल डाल-डाल पर बैठती है।
(ग) कोयल मीठे-मीठे गीत सुनाती है।

प्रश्न 9.
नीचे दिए गए शब्दों और चित्र के आधार पर कविता लिखिए-
पेड़, नदी, फूल, बच्चे, सूरज, चाँद, वर्षा
कविता
नदी किनारे गाँव में, 

दो बच्चे रहते है 

चंचल उनके हैं प्यारे नाम ये-एक मीरा और दूजा मंगल। 

रात और दिन उनका काम यही,
झूमें, गाएँ और करें मस्ती।
उन बच्चों को है फूल पसंद,
पेड़ों की ठंडी छाँव पसंद।
सूरज निकले तो घूमे वो,
चंदा निकले तो झूमें वो।
वर्षा में नाचें ताक-धिना-धिन
हरियाली बिन जीवन सूना।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.

ANNUAL IV VBQ /Ans जीवन मूल्य

   ANNUAL IV VBQ /Ans   जीवन मूल्य प्रश्न 1.लकड़हारा अपनी गुज़र-बसर करने के लिए बहुत मेहनत करता था। कहानी में से उन अंशों को छाँटकर बताइए, ज...