होली के त्योहार पर मित्र को होली खेलने के लिए निमंत्रण देते हुए पत्र लिखिए-
56 डी, शास्त्री नगर,
भुवनेश्वर। दिनांक -------- प्रिय मित्र सुमन सप्रेम नमस्कार हम सब यहाँ सकुशल हैं। आशा करता हूँ कि तुम भी अपने परिवार के साथ सकुशल होगे। अगले महीने होली है। मैं और मेरे मम्मी-पापा चाहते हैं कि इस साल तुम होली के अवसर पर मेरे घर आओ। यह पत्र मैं तुम्हें होली पर निमंत्रण देने के लिए लिख रहा हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि तुम हमें निराश नहीं करोगे। चाचा-चाची को मेरा चरण स्पर्श कहना तथा बंटी को मेरा प्यार। तुम्हारा मित्र सरोज
प्रश्न 1. पाठ कोयल में से कोई चार संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए- (क) ____________ (ख) ____________ (ग) ____________ (घ) ____________ उत्तर : (क) कोयल (ख) आम (ग) माँ (घ) चिड़िया
प्रश्न 2. पाठ ‘कोयल’ में से कोई चार क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए- (क) ____________ (ख) ____________ (ग) ____________ (घ) ____________ उत्तर : (क) कहलाती (ख) सिखलाती (ग) बतलाना (घ) बुलाती
प्रश्न 3.
नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखिए- (क) सच – ____________ (ख) दिन – ____________ (ग) मीठी – ____________ (घ) बहुत – ____________ उत्तर : (क) झूठ (ख) रात (ग) कड़वी (घ) कम
प्रश्न 4. नीचे लिखे शब्दों के लिए उचित विशेषण शब्द लिखिए- (क) बादल (ख) पानी (ग) माँ (घ) चिड़िया उत्तर : (क) काले (ख) साफ (ग) प्यारी (घ) छोटी
प्रश्न 5. नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए- (क) घर में (ख) महल में (ग) पक्षियों को (घ) हाथियों ने उत्तर : (क) घरों में (ख) महलों में (ग) पक्षी को (घ) हाथी ने
प्रश्न 6.
मोटे काले शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए- (क) रानी महल में रहती है। (ख) लड़का कहानी पढ़ रहा है। (ग) मोरनी नृत्य कर रही थी। (घ) अध्यापिका ने बच्चों को कविता लिखवाई। (ङ) मामी पैदल जा रही हैं। उत्तर : (क) राजा महल में रहता है। (ख) लड़की कहानी पढ़ रही है। (ग) मोर नृत्य कर रहा था। (घ) अध्यापक ने बच्चों को कविता लिखवाया। (ङ) मामा पैदल जा रहे हैं।
प्रश्न 7. नीचे कविता की पंक्तियाँ दी गई हैं। इनसे जुड़े तीन सवाल बनाकर लिखिए देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली इसने ही तो कूक-कूककर आमों में मिश्री घोली
उत्तर : (क) कोयल कैसी होती है? (ख) कोयल कैसे बोलती है? (ग) आमों में मिश्री किसने घोली?
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- (क) कूक-कूक = __________ (ख) डाल-डाल = __________ (ग) मीठे-मीठे = __________ उत्तर : (क) कोयल कूक-कूककर आमों में मिश्री घोलती है। (ख) कोयल डाल-डाल पर बैठती है। (ग) कोयल मीठे-मीठे गीत सुनाती है।
प्रश्न 9. नीचे दिए गए शब्दों और चित्र के आधार पर कविता लिखिए- पेड़, नदी, फूल, बच्चे, सूरज, चाँद, वर्षा कविता नदी किनारे गाँव में,
दो बच्चे रहते है
चंचल उनके हैं प्यारे नाम ये-एक मीरा और दूजा मंगल।
रात और दिन उनका काम यही, झूमें, गाएँ और करें मस्ती। उन बच्चों को है फूल पसंद, पेड़ों की ठंडी छाँव पसंद। सूरज निकले तो घूमे वो, चंदा निकले तो झूमें वो। वर्षा में नाचें ताक-धिना-धिन हरियाली बिन जीवन सूना।
माँ ने कोयल को डाल-डाल पर उड़ना गाना और सबसे मीठे बोल बोलना
सिखाया है।
4. सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल क्या कहलाती है?
सदा माँ की बात मानने के कारण कोयल सब चिड़ियों की रानी कहलाती है।
5. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए-
कोयल कोयल सच बतलाना
क्या संदेसा लाई हो?
बहुत दिनों के बाद आज फिर
इस डाली पर आई हो
क्या गाती हो किसे बुलाती
बतला दो कोयल रानी।
प्यासी धरती देख माँगती
हो क्या मेघों से पानी?
बातचीत के लिए
कोयल हमें मीठी वाणी बोलने का संदेश देती है। कबीरदास जी ने भी कहा है- ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोय। औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय।।
आप भी मीठी वाणी से संबंधित कोई कविता या दोहा सुनाइए।
दोहा 1 मीठी वाणी बोलिए, दिल को दे आराम। कड़वे बोल जलन बढ़ाएँ, टूटे सारे काम॥
दोहा 2 शब्द हमारे फूल हैं, रखना बड़ा संभाल। मीठे बोलों से बने, हर रिश्ता खुशहाल॥
लघु कविता मीठी बोली शहद-सी, मन में घोले प्यार, जैसे ठंडी छाँव दे, तपता हर इक द्वार। न बोलो कुछ ऐसा जो, दिल को पहुँचे चोट, सज्जन वही कहलाए, जिसकी वाणी मीठी हो रोज़॥
कक्षा में मीठी वाणी बोलने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।
कक्षा में मीठी वाणी (मधुर भाषा) बोलना बहुत आवश्यक है, क्योंकि इससे पढ़ाई-लिखाई का वातावरण सुखद और सहयोगी बनता है। जब बच्चे आपस में विनम्र शब्दों का प्रयोग करते हैं तो झगड़े, रूठना-मानना और गलतफहमियाँ कम होती हैं। मीठी वाणी से शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच विश्वास बढ़ता है और हर बच्चा अपने विचार खुलकर व्यक्त कर पाता है।
मधुर भाषा सुनकर सामने वाले को सम्मान और अपनापन महसूस होता है, जिससे मित्रता मजबूत होती है। कक्षा में यदि कोई गलती भी कर दे, तो प्यार-भरे शब्द उसे सुधारने के लिए प्रेरित करते हैं, न कि डराते हैं। अच्छी भाषा बोलने से हमारा व्यक्तित्व भी निखरता है और हम अच्छे संस्कारों वाले विद्यार्थी कहलाते हैं।
इसलिए कक्षा में हमेशा विनम्र, शिष्ट और मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए, ताकि सबके लिए कक्षा एक सुखद और सीखने-योग्य स्थान बने।
आपकी कल्पना
अगर आप कोयल होते/होतीं तो क्या-क्या करते? सोचकर बताइए।
अगर मैं कोयल होता/होती, तो पेड़ों की हरी-भरी डालियों पर बैठकर मीठी–मीठी कूक-कूक करता/करती।
सुबह की ठंडी हवा में सभी को जगाता/जगाती और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाता/लाती। आम के पेड़ों की
छाँव में छिपकर गाना गाता/गाती और अपने दोस्तों के साथ उड़ान भरता/भरती। दूर-दूर तक घूमकर प्रकृति की
सुंदरता का आनंद लेता/लेती और सबको खुशी बाँटता/बाँटती।
आपकी बात
कोयल ने अपनी माँ से बहुत कुछ सीखा है। अब आप लिखिए कि आपने अपनी माँ से क्या-क्या सीखा है? उत्तर : हमने अपनी माँ से अच्छे गुण, अच्छे व्यवहार, ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा सीखी है।
भाषा की बात
1. नीचे लिखे शब्दों की जगह और कौन-सा शब्द इस्तेमाल हो सकता है?
खाली जगह में लिखिए-
(क) धरती – ___________ (ख) पानी – ___________ (ग) मेघ – ___________ (घ) माँ – ___________ उत्तर : (क) धरती – धरा (ख) पानी – जल (ग) मेघ – बादल (घ) माँ – जननी
2. इसे पढ़िए- देखो कोयल काली है पर मीठी इसकी बोली है। ऊपर लिखी कविता की दूसरी पंक्ति में ‘कोयल’ की जगह ‘इसकी’ शब्द आया है। हम अकसर एक ही शब्द को दोहराने की बजाय उसकी जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करते हैं। ‘मै’, ‘तुम’, ‘इस’ भी ऐसे ही शब्द हैं। कविता में कोयल की जगह पर आए ऐसे पाँच शब्द छाँट कर लिखिए- (क) ____________ (ख) ____________ (ग) ____________ (घ) ____________ (ङ) ____________ उत्तर : (क) इसकी (ख) अपनी (ग) तुमको (घ) तुम्हें (ङ) तुमने
प्रश्न 3. कविता में आई कोयल की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए- (क) ____________ (ख) ____________ (ग) ____________ उत्तर- (क) कोयल काली है। (ख) कोयल की बोली मीठी है। (ग) कोयल ने यह मिठास अपनी माँ से पाई है।
जीवन मूल्य
प्रश्न 1. कोयल काली है मगर उसकी बोली बहुत मीठी है। हमारे लिए किसका महत्त्व होना चाहिए-रंग का या व्यवहार का। उत्तर : हमारे लिए व्यवहार का महत्त्व होना चाहिए।
प्रश्न 2.
जिन बच्चों में किसी प्रकार की विकलांगता है, उनके प्रति हमारा व्यवहार किस प्रकार का होना चाहिए? उत्तर : जिन बच्चों में किसी प्रकार की विकलांगता है, उनके प्रति हमारा व्यवहार हमेशा स्नेहपूर्ण, सम्मानजनक और सहयोग का होना चाहिए।
कुछ करने के लिए
कोयल की तरह आपको कुछ अन्य पक्षी भी अच्छे लगते होंगे। उन पक्षियों के चित्र बनाइए या चिपकाइए और उनके नाम भी लिखिए। उत्तर : छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
(क) लोग तो रात में सपने देखते हैं,, तू तो दिन में ही सपने देखने लगा। __
(i) मोती ने हीरा से ऐसा क्यों कहा?
उत्तर-मोती ने हीरा से ऐसा कहा क्योंकि हीरा ने स्कूल जाने की बात कही।
(ii) आप कौन-कौन से सपने देखते हैं?
मैं सपना देखता हूँ कि पढ़-लिखकर एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा कर सकूँ और देश का नाम रोशन कर सकूँ।
(ख) गप्पे मारना बंद करो और धंधे पर चलो।
i) पन्ना किस धंधे की बात कर रही थी?
पन्ना कूड़ा बीनने ,प्लाष्टिक की थैलियाँ और रद्दी कागज़ इकट्ठे करने के धंधे
की बात कर रही थी।
(ii) पन्ना को कौन-सी चिंता सता रही थी?
पन्ना को यह चिंता सता रही थी कि अगर बोरी भरकर कूड़ा इकट्ठी नहीं किया तो घर में
चूल्हा नहीं जलेगा और उसके छोटे भाई-बहन और बीमार माँ भूखे रह जाएँगे।
(ग) हो सकता है ये बच्चे हमसे अधिक योग्य और बुद्धिमान हों।
(i) 'ये बच्चे' किसके लिए प्रयोग हुआ है?
ये बच्चे कूड़ा बीनने वाले गरीब बच्चों के लिए प्रयोग हुआ है।
(ii) अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा क्यों कहा?
अर्चना ने बच्चों के बारे में ऐसा कहा क्योंकि गरीबी के कारण उन्हें बचपन में
ही कमाने को मज़बूर होना पड़ता है। नहीं तो ये बच्चे हमसे भी अधिक योग्य और बुद्धिमान होते।
2. कोष्ठक से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए -
(क) स्कूल जाते-------. को सदा टकटकी लगाकर देखते थे। (बच्चों)
(ख) दोपहर बाद -------- के ढाबे के बाहर मिलेंगे। ( पहलवान)
बातचीत के लिए
1. कुछ बच्चे पढ़-लिख क्यों नहीं पाते?
कुछ बच्चे गरीबी और माता-पिता ने होने के कारण बचपन में ही पैसा कमाने के लिए मजबूर हो जाते हैं और वे बच्चे पढ़-लिख नहीं पाते।
2. जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उन्हें किस प्रकार की परेशानियाँ आती होंगी?
जो बच्चे पढ़ नहीं पाते उनके जीवन में कई तरह की परेशानियाँ आती हैं। वे स्वावलंबी नहीं बन पाते। उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान नहीं हो पाती। उनके अंदर आत्मविश्वास नहीं रह पाता। समाज में उनकी सही पहचान नहीं बन पाती। वे समाज तथा घर में सम्मान पाने से वंचित रह जाते हैं।
आपकी बात
1. स्कूल में पढ़ने के लिए आपको जिन-जिन चीज़ों की जरूरत होती है, उन्हें लिखिए -
(क) पुस्तकें
(ख) कॉपियाँ
(घ) बैग (बस्ता)
ङ) कलम और पैंसिल
च) रबर
छ) स्कूल यूनिफॉर्म आदि
(ङ) स्केल
2. 'बाल मजदूरी' के बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए।
भाषा की बात-
1. युग्म शब्द(जोड़े वाले शब्द)
फटे - पुराने
पढ़ना - लिखना
इधर- उधर
लेना -देना
सुबह- शाम
रात -दिन
2. पूर्ण विराम वाले वाक्य-
चलो अब धंधा शुरू करो।
आकाश में बादल घिर आए हैं।
प्रश्न सूचक वाले वाक्य -
क्या मेरे कंधे पर भी कभी बस्ता होगा?
क्या तुम स्कूल जाओगे ?
जीवन मूल्य
1. ऐसे अनेक बच्चे हैं जो कूड़ा बीनते हैं, जिन्हें खाने पीने के लिए चीजें नहीं मिलतीं।
ऐसे बच्चों की मदद हम किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर- हम उन बच्चों के माता-पिता और बच्चों को पढ़ाई- लिखाई के महत्व और फायदे के बारे में बताएँगे। उनको स्कूल जाने के लिए कहेंगे। हम अपने माता-पिता को कहकर उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करने के लिए कहेंगे।
प्रश्न 2. यदि आप किसी बहुत छोटे बच्चे को ढाबे पर या किसी दुकान में काम करते देखेंगे तो क्या करेंगे और क्यों? उत्तर : यदि किसी छोटे बच्चे को ढाबे पर काम करते देखेंगे तो हम उन्हें पढ़ने-लिखने से होने वाले फायदे के बारे में बताएँगे। साथ ही उन्हें यह भी बताएँगे कि पढ़-लिख कर वे एक अच्छी नौकरी कर सकते हैं और उन्हें कोई भी धोखा नहीं दे सकत है। वे देश के एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।
कुछ करने के लिए
प्रश्न 1.
अपने घर के आस-पास जो बच्चे स्कूल नहीं जाते, उन्हें पार्क में इकट्ठा करके स्कूल जाने के फ़ायदों के बारे में बताइए। उत्तर : छात्र/छात्राएँ स्वयं करें।
प्रश्न 2. विभिन्न चेहरों को देखकर बताइए कौन कैसा दिखता है?
उत्तर : 1. सोच रहा है। 2. हँस रहा है। 3. खुश हो रहा है। 3. गुस्सा में है। 4. रो रहा है।
हिरण्यकश्यप राजा यह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें और उसकी पूजा करें।
2.होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था?क्या उसका वरदान काम आया?
होलिका को यह वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया।
3.होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है?
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है
4.’दुरारी‘ नाम का त्योहार कौन मनाते हैं?
आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी फाल्गुन की पूर्णिमा को दुरारी नाम का त्योहर मनाते हैं।
5.ब्रज की होली की क्या विशेषता है?
ब्रज की होली कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरूष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं। पुरूष रंग डालने की कोशिश करते हैं और मार खाते हैं।
6.रिक्त स्थान भरिए-
क) होली रंगों का त्योहार है।
ख) यह रंग है - मस्ती और उल्लास का रंगा ।
ग) होली मुख्य रूप से उत्तर भारत का पर्व है।
घ) इसे हम बसंत में मनाते हैं।
ङ) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं- गरमी और बरसात।
बातचीत के लिए
1.होली मनाते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ बरतेंगे?
होली मनाते समय हमें कई सावधानियाँ बरतनी चाहिए।हमें किसी की आँखों में रंग नहीं डालना चाहिए। हमें गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
हमें रासायनिक रंगो का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
2.प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए आप कौन-कौन से रंग बना सकते हैं?
प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए हम टेसू के फूलों से लाल रंग बना सकते हैं।
8.आप के यहाँ होली कैसे मनाई जाती है?
उत्तर :मेरे यहाँ होली पर सभी नये-नये कपड़े पहनते हैं। घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। पकवान एक दूसरे को खिलाते तथा खाते हैं। एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और अबीर लगाकर गले मिलते हैं।
त्योहार की दुनिया
त्योहार - राज्य
बैसाखी- पंजाब
गणेश चतुर्थी -महाराष्ट्र
ओणम - केरल
पोंगल - तमिलनाडु
दुर्गा पूजा - पश्चिम बंगाल
भाषा की बात
1.नुक्ता वाले शब्द
ख़ास,चीज़ें,ज़मीन,रोज़मर्रा,ज़्यादा,ज़िक्र
2.वचन बदलिए-
लकड़ी - लकड़ियाँ
मूर्तियाँ - मूर्ति
कहानी - कहानियाँ
महिला - महिलाएँ
जीवन मूल्य
1.त्योहार आपसी भाई-चारा,प्रेम बढ़ाता है।हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए?
उत्तर -हमें त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार तथा भाई-चारे के साथ मनाना चाहिए।
2.होली के मौके पर हम ऐसा क्या करें जिससे सबको खुशी मिले?
उत्तर-होली के मौके पर हमें किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग नहीं डालना चाहिए , किसीको दिल दुखाने वाली बात नहीं करनी चाहिए और मज़ाक भी उड़ानी नहीं चाहिए।
होली के रंग हज़ार पाठ में से प्रश्न 1. हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था? उत्तर : हिरण्यकश्यप राजा चाहता था कि सभी लोग उसे ही भगवान मानें और उसकी पूजा करें। प्रश्न 2. होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था? क्या उसका वरदान काम आया? उत्तर : होलिका को यह वरदान मिला हुआ था कि यदि वह शाल ओढ़कर आग में बैठे तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी। जब चिता जली तो लपटों में उसकी शाल उड़ गई।इसलिए उसका यह वरदान काम नहीं आया। प्रश्न 3. होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है? उत्तर : होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। प्रश्न 4. ‘दुरारी’ नाम का त्योहार कौन मनाते हैं? उत्तर : आंध्र प्रदेश के गौंड आदिवासी ‘दुरारी’ नाम का त्योहार मनाते हैं। प्रश्न 5. ब्रज की होली की क्या विशेषता है? उत्तर : ब्रज की होली कई दिनों तक मनाई जाती है। नंदगाँव के पुरूष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुँचते हैं जहाँ महिलाएँ लाठियों से उनका स्वागत करती हैं। पुरूष रंग डालने की कोशिश करते हैं और मार खाते हैं। प्रश्न 6. सही शब्द से रिक्त स्थान भरिए- (क) होली _______ का त्योहार है। (रंगों/दीपों) (ख) यह रंग है-मस्ती और _______ का रंग। (उत्सुकता/उल्लास) (ग) होली मुख्य रूप से _______ भारत का पर्व है। (दक्षिण/उत्तर) (घ) इसे हम _______ में मनाते हैं। (बसंत/पतझड़) (ङ) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं-गरमी और _______ (सरदी/बरसाते) उत्तर : (क) रंगों (ख) उल्लास (ग) उत्तर (घ) बसंत (ङ) सरदी बातचीत के लिए प्रश्न 1. होली मनाते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ बरतेंगे? उत्तर :
होली मनाते समय हमें कई सावधानियाँ बरतनी चाहिए।हमें किसी की आँखों में रंग नहीं डालना चाहिए। हमें गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
हमें रासायनिक रंगो का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 2. प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के लिए आप कौन-कौन से रंग बना सकते हैं? बताइए। उत्तर : टेसू के फूलों से लाल रंग बना सकते हैं।
आपकी बात
आपके यहाँ होली कैसे मनाई जाती है? लिखिए- उत्तर : मेरे यहाँ होली पर सभी नये-नये कपड़े पहनते हैं। घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं। पकवान एक दूसरे को खिलाते तथा खाते हैं। एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और अबीर लगाकर गले मिलते हैं।
त्योहारों की दुनिया
नीचे दी गई सूचियों में त्योहार व उन राज्यों के नाम लिखे हैं जिनमें ये त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं। सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर :
भाषा की बात
प्रश्न 1. पाठ में आए नुक्ता वाले कोई पाँच शब्द लिखिए- (क) _________ (ख) _________ (ग) _________(घ) _________ (ङ) _________ उत्तर : (क) ज़रूरी (ख) ख़ास (ग) तेज़ (घ) रोज़मर्रा (ङ) नाराज़
प्रश्न 2. नीचे दिए गए शब्दों के बदले हुए वचन रूप को पाठ में से ढूँढकर लिखिए- (क) लकड़ी – _________ (ख) मूर्तियाँ – _________ (ग) कहानियाँ – _________ (घ) महिला – _________ उत्तर : (क) लकड़ी – लकड़ियाँ (ख) मूर्तियाँ – मूर्ति (ग) कहानियाँ – कहानी (घ) महिला- महिलाएँ
यह भी जानें
जापान में लोग फूलों के त्योहार मनाने के शौकीन होते हैं। फूलों के मौसम में जापानी इनके स्वागत में कमलोत्सव, चेरी-उत्सव और क्रिसेन्थिमम (गुलदाऊदी) उत्सव आदि नामों से त्योहार मनाते हैं।
वे जापानी फूलों पर कविता कहते हैं। उन कविताओं को फूलों के पौधों पर ही लटकाकर घर लौटते हैं।
कमलों के मौसम में शिक्षकगण अपने विद्याधियों को सूर्योदय से पहले कमलों के तालाब पर ले जाते हैं और समझाते हैं कि कमल किस तरह खिलते हैं।
हमारे देश के कुमाऊँ अंचल में भी फूलों से जुड़ा एक त्योहार ‘फुलस ग्यान’ यानी ‘फूल संक्रांति’ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से
बच्चों का त्योहार है। यह त्योहार चैत माह के प्रथम दिन मनाया जाता है। बच्चे सवेरे से ही अपनी-अपनी टोकरियाँ लेकर रंग-बिरंगे फूल लाने निकल पड़ते हैं। माताएँ बच्चों के लिए पकवान बनाती हैं। बच्चे घर-घर जाकर ‘नया वर्ष कल्याणकारी हो’ की आवाज़ के साथ फूल डालते हैं। बदले में उन्हें फल, फूल, पकवान और पैसे आदि मिलते हैं।
जीवन मूल्य
प्रश्न 1. त्योहार आपसी भाई-चारा, प्रेम बढ़ाते हैं। हमें त्योहारों को किस रूप में मनाना चाहिए? उत्तर : हमें त्योहारों को आपस में मिलजुल कर प्यार तथा भाईचारे से मनाने चाहिए।
प्रश्न 2. होली के मौके पर हम ऐसा क्या न करें जिससे वह सभी को खुशी दे सके? उत्तर : होली के मौके पर हमें किसी को मज़ाक में गलत बात नहीं बोलना चाहिए। ऐसा न करके हम सभी को खुशी दे सकते हैं।
कुछ करने के लिए
कटी भिंड़ी में रंग लगाकर तरह-तरह के डिज़ाइन बनाइए- उत्तर : छात्र/छात्राएँ स्वयं करे।